फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FLASHBACK: शाहरुख का साथ मिलने से बढ़ा अर्जुन रामपाल का रुतबा, किंग खान ने एक झटके में लुटा दिए थे इतने करोड़

Thu, 12 May 2022 01:26 PM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 12 May 2022 01:26 PM IST
विज्ञापन
Dhaakad actor Arjun Rampal got biggest lift in his career during om shanti om shah rukh khan gauri suzzane khan roshan
धाकड़, ओम शांति ओम - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अर्जुन रामपाल हिंदी सिनेमा के उन गिने चुने सितारों में हैं जिन्होंने अपनी प्रासंगिकता पहले दिन से कभी कम नहीं होने दी। वह चर्चा में हमेशा रहे। कभी अपनी फिल्मों के कारण। इन दिनों वेब सीरीज के कारण। चर्चाएं उनकी और भी तमाम वजहों से मुंबई की लेटनाइट पार्टियों में होती हैं। वह दमदार सितारे हैं। अपनी भूमिकाएं निभाने में मेहनत भी खूब करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि अर्जुन रामपाल को ए लिस्टर कैंप में दोगुनी फीस देकर एंट्री कराने का काम अर्जुन रामपाल के लिए किसने किया था? इन दिनों फिल्म ‘धाकड़’ में अपने किरदार के लिए अपनी भाषा, अपनी बनावट, अपने किरदार की बुनावट और इस फिल्म के लिए मिली फीस को लेकर चर्चा में बने हुए अर्जुन रामपाल की हिंदी सिनेमा की पहली लंबी छलांग का किस्सा बहुत दिलचस्प है। चलिए आपको बताते हैं....

Dhaakad actor Arjun Rampal got biggest lift in his career during om shanti om shah rukh khan gauri suzzane khan roshan
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन रामपाल की जवानी से लेकर अब के किस्से इतने हैं कि पूरी एक किताब लिखी जा सकती है। ऋतिक रौशन की पत्नी सुजैन से लेकर शाहरुख खान की पत्नी गौरी की तरफ से आयोजित होने वाली पार्टियों की वीआईपी लिस्ट में वह शामिल रहे हैं। ये वह दौर था जब शाहरुख खान की नजर अर्जुन रामपाल पर पड़ी। कोरियोग्राफर फराह खान बतौर निर्देशक अपनी दूसरी फिल्म रने जा रही थीं। उनके इन सपनों को भी उनके खास दोस्त शाहरुख खान पूरा करने का मन बना चुके थे। फराह की निर्देशक बनने की मन्नत फिल्म ‘मैं हूं ना’ में पहले ही पूरी हो चुकी थी। इस बार बारी थी फिल्म ‘ओम शांति ओम’ की।

Dhaakad actor Arjun Rampal got biggest lift in his career during om shanti om shah rukh khan gauri suzzane khan roshan
अर्जुन रामपाल  - फोटो : सोशल मीडिया

कहते हैं सिनेमा तकदीर का खेल होता है। यहां अक्सर देखा गया है कि किसी फिल्म के लिए कोई एक्टर पहले से फाइनल होता है लेकिन ऐन मौके पर उसकी जगह कोई और आ जाता है। शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' में भी कुछ ऐसा ही हुआ। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल का आना भी अपने आप में एक गजब किस्सा है। ‘बॉलीवुड वाइव्स’ क्लब के द मोस्ट फेवरेट मॉडल रहे अर्जुन रामपाल को इस फिल्म में मौका उनके अभिनय की वजह से कम और उनकी सुंदरता, उनके हाव भाव और उनके स्टाइल की वजह से ज्यादा मिला। कैसे, आगे पढ़िए...!

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhaakad actor Arjun Rampal got biggest lift in his career during om shanti om shah rukh khan gauri suzzane khan roshan
शाहरुख खान, के के मेनन - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशका फराह खान ने फिल्म 'ओम शांति ओम' में दीपिका पादुकोण के साथ पहले रोल के लिए के के मेनन को फाइनल किया था। फिल्म की शूटिंग नजदीक आ गई। शूटिंग की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। के के मेनन के कॉस्ट्यूम भी बनकर तैयार हो गए लेकिन बार बार शाहरुख खान के मन में एक ही बात खटकती रही कि क्या के के मेनन फिल्म में उनकी हीरोइन बनने जा रही दीपिका पादुकोण के पति के रोल में फिट बैठेंगे? शाहरुख खान के मन में बार बार यह ख्याल इसलिए भी आ रहा था क्योंकि उसे फिल्म में दीपिका एक मेगास्टार फिल्म निर्माता के रूप में दिखाया गया था। और फिल्म की यूनिट के बीच जब सर्वे हुआ तो सबने यही कहा कि के के मेनन किसी भी एंगल से ग्लैमरस फिल्म निर्माता तो नहीं ही लगते हैं।

विज्ञापन
Dhaakad actor Arjun Rampal got biggest lift in his career during om shanti om shah rukh khan gauri suzzane khan roshan
ओम शांति ओम में दीपिका पादुकोण के साथ अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

आखिरकार शाहरुख खान ने 'ओम शांति ओम' से के के मेनन को बदलने का विचार बना ही लिया और के के मेनन की जगह अर्जुन रामपाल को फिल्म में कास्ट करने का विचार कर लिया। उन्होंने इस विषय में फराह खान से विचार विमर्श किया और इस तरह से 'ओम शांति ओम' में के के मेनन की जगह अर्जुन रामपाल आ गए। जब अर्जुन रामपाल को इस बात की भनक लगी तो मौके का फायदा उठाते हुए उन्होंने अपनी उस समय की मार्केट प्राइज डेढ़ करोड़ को  बढ़ाना चाहा और फिल्म के निर्माता शाहरुख से इसका जिक्र भी किया। शाहरुख की दरियादिली देखिए कि उन्होंने अर्जुन के अपने मार्केट प्राइस को बताते ही उसे तुरंत डबल कर दिया। यानी 'ओम शांति ओम' के लिए शाहरुख खान ने अर्जुन रामपाल को तीन करोड़ रुपये की फीस दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed