{"_id":"6a5840a73af161b0f8063795","slug":"dhamaal-earns-well-while-alpha-and-welcome-to-the-jungle-box-office-collection-falls-2026-07-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमाई में टॉप पर ‘धमाल 4’, ‘अल्फा’ और ‘वेलकम 3’ को टक्कर दे रही हॉलीवुड की ये फिल्म; जानें सभी का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कमाई में टॉप पर ‘धमाल 4’, ‘अल्फा’ और ‘वेलकम 3’ को टक्कर दे रही हॉलीवुड की ये फिल्म; जानें सभी का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Thu, 16 Jul 2026 07:53 AM IST
सार
Box Office Collection: इन दिनों सिनेमाघरों में ‘धमाल 4’, ‘अल्फा’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और 'ईविल डेड बर्न' जैसी अलग-अलग तरह की फिल्में लगी हुई हैं। जानिए इन फिल्मों ने कल बुधवार को कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। वहीं ‘अल्फा’ के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई लगातार गिरती जा रही है। इस बीच हाल ही में हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ईविल डेड बर्न' भी रिलीज हुई है। जानिए इन सभी फिल्मों ने कल बुधवार को कितनी कमाई की।
2 of 5
धमाल 4 मूवी
- फोटो : साभार-@imdb
'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अजय देवगन, अरशद वारसी और रितेश देशमुख के अलावा कई सितारों से सजी 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। कल बुधवार को इसने 6.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 89.75 करोड़ का हो गया है।
3 of 5
अल्फा
- फोटो : एक्स
'अल्फा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल की फिल्म ‘अल्फा’ की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म की कमाई अब लाखों में पहुंच गई है। ‘अल्फा’ ने कल बुधवार को 60 लाख की कमाई की। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 55.80 करोड़ का हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : एक्स
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी के अलावा कई एक्टर्स से सजी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ भी बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 3 हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं। अब इसकी कमाई भी लाखों में आ गई है। फिल्म ने कल बुधवार को 50 लाख की कमाई की। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 131.35 करोड़ का हो गया है।
'ईविल डेड बर्न' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इन बॉलीवुड फिल्मों के बीच हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ईविल डेड बर्न' भी थिएटर्स में लगी हुई है। फिल्म 10 जुलाई को रिलीज हुई है, और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। कल बुधवार को इसने 1.85 करोड़ की कमाई की। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 19.30 करोड़ का हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।