सब्सक्राइब करें

Dhanush Birthday: इन महंगी चीजों के मालिक हैं रजनीकांत के दामाद, कम उम्र में ही धनुष ने बना ली है अपार संपत्ति

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 28 Jul 2021 01:15 PM IST
विज्ञापन
Dhanush birthday special tamil superstar owns luxurious bunglow and cars his net worth will blow your mind
धनुष - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण भारतीय फिल्मों के साथ साथ बॉलीवुड में भी अपनी अदायगी का जादू बिखेरने वाले वकेंटस प्रभु कस्तूरी राजा उर्फ धनुष आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। 28 जुलाई 1983 में चेन्नई में जन्में धनुष ने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की है लेकिन उनकी पहचान सिर्फ रजनीकांत के दामाद के रूप में नहीं होती है। अपने अभिनय के बल पर धनुष ने अपना नाम कमाया है। धनुष की शादी ऐश्वर्या के साथ साल 2004 में हुई। ऐश्वर्या उनसे दो साल बड़ी हैं। दोनों की मुलाकात एक फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान हुई थी।



इतनी करोड़ संपत्ति के मालिक हैं धनुष

धनुष ने दक्षिण में बहुत सी शानदार फिल्मों में काम किया है साथ ही बॉलीवुड में 'रांझणा' का कुंदन बनकर भी लोगों का दिल जीता है। धनुष कहने को तो फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार हैं लेकिन अपने ससुर की तरह वो भी सादगी से परिपूर्ण हैं। महज 19 साल की उम्र में अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने वाले धनुष आज करोड़ों की संपत्ति के भी मालिक हैं। तो चलिए आपको बताते हैं क्या है धनुष की कुल संपत्ति और उनके रईसी शौक।

Trending Videos
Dhanush birthday special tamil superstar owns luxurious bunglow and cars his net worth will blow your mind
धनुष - फोटो : Instagram

एक रिपोर्ट के अनुसार धनुष करीब 180 करोड़ रुपये के मालिक हैं। धनुष फिल्मों के जरिए करोड़ों की कमाई करते हैं। वो एक फिल्म के करीब 7 से 8 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। वहीं खबरों की माने तों शेखर काम्मुला की फिल्म के लिए धनुष ने करीब 50 करोड़ रुपये मांगे हैं। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanush birthday special tamil superstar owns luxurious bunglow and cars his net worth will blow your mind
अभिनेता धनुष की पत्नी ऐश्वर्या - फोटो : Instagram

धनुष चेन्नई के सबसे पॉश इलाके अलवरपेट में अपनी पत्नी ऐश्वर्या और दो बच्चों के साथ एक बेहद ही आलीशान बंगले में रहते हैं। खबरों की मानें तो इस बंगले की कीमत 18 करोड़ रुपये है। उनके अपार्टमेंट की बालकनी बेहद शानदार है जहां से प्रकृति का बेहद ही खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। उनके बंगले में एक खुली जगह भी है जिसमें पेड़-पौधों के साथ एक टैरेस गार्डन भी है।

Dhanush birthday special tamil superstar owns luxurious bunglow and cars his net worth will blow your mind
धनुष के घर का भूमि पूजन - फोटो : Social media

धनुष ने एक नया घर भी खरीदा है जिसकी कीमत करीब 150 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बता दें कि पोएस गार्डन का एरिया चेन्नई के सबसे महंगे इलाके में से एक हैं जहां धनुष ने अपना नया घर लिया है। उन्होंने इस साल फरवरी में अपने नए घर के लिए भूमि पूजा की थी। बता दें कि ये वही इलाका है जहां तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता और सुपरस्टार रजनीकांत का घर है।

विज्ञापन
Dhanush birthday special tamil superstar owns luxurious bunglow and cars his net worth will blow your mind
धनुष - फोटो : ट्विटर

तमिल स्टार सिर्फ महंगे बंगलों के ही नहीं बल्कि शानदार गाड़ियों के  भी मालिक हैं। धनुष के पास बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी और कुछ और हाई-एंड कारें हैं। उनके पास एक रॉल्स रोयेस प्रीमियम ब्लैक भी हैं। बता दें कि वो इंडस्ट्री के चौथे व्यक्ति हैं जिनके पास ऐसी गाड़ी है। बेंटले की कीमत करीब 3.40 करोड़ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed