{"_id":"61e2e7f65c4c1c31206260e5","slug":"dhanush-film-maran-will-be-released-on-this-platform-of-ott","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maaran On OTT: धनुष की लगातार तीसरी फिल्म की ओटीटी रिलीज पक्की, इस प्लेटफॉर्म पर आएगी ‘मारन’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Maaran On OTT: धनुष की लगातार तीसरी फिल्म की ओटीटी रिलीज पक्की, इस प्लेटफॉर्म पर आएगी ‘मारन’
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 15 Jan 2022 09:03 PM IST
सार
अभिनेता धनुष की अगली फिल्म ‘मारन’ भी सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। ये धनुष की तीसरी फिल्म होगी जो ओटीटी पर रिलीज होगी। माना जा रहा है कि ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म मारन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा उर्फ धनुष की अगली फिल्म ‘मारन’ भी सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के साथ ही अभिनेता धनुष की सीधे ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों की हैट्रिक हो गई है। इससे पहले उनकी दो और फिल्में ‘जगमे थंडीरम’ और ‘अतरंगी रे’ भी सीधे ओटीटी पर ही रिलीज हुई। कोरोना की तीसरी लहर के हालांकि फरवरी के आखिर तक खत्म हो जाने के आसार फिल्म उद्योग लगा रहा है लेकिन तमिलनाडु के फिल्म वितरक धनुष की फिल्मों को लेकर हाल के दिनों में ज्यादा उत्साह नहीं दिखाते रहे हैं। तमिलनाडु में सीधे ओटीटी पर फिल्में रिलीज करने वाले कलाकारों के खिलाफ वितरकों में बने माहौल के चलते ही उनकी पिछली फिल्म ‘अतरंगी रे’ को ओटीटी को बेचने की भी चर्चा फिल्म जगत में रही है।
2 of 5
धनुष
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक कार्तिक नरेन की फिल्म ‘मारन’ के सीधे ओटीटी पर रिलीज होने की जानकारी शनिवार को पक्की हो गई है। ओटीटी डिज्नी प्लस हॉटस्टार की तरफ से हालांकि इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन फिल्म का मोशन पोस्टर सामने आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसकी ओटीटी रिलीज की तारीख भी सामने आ जाएगी। फिल्म का मोशन पोस्टर मकर संक्रांति के दिन जारी किया गया जिसमें धनुष अपने हाथ में एक पेन लिए दिखते हैं। पेन की निब से खून टपकता दिखता है।
3 of 5
धनुष, सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता धनुष की निर्देशक कार्तिक नरेन के साथ ये पहली फिल्म है। फिल्म ‘मारन’ में उनके साथ अभिनेत्री मालविका मोहनन के अलावा मास्टर महेंद्रन, समुथीराकनी, स्मृति वेंकट और कृष्ण कुमार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। गीतकार विवेक के लिखे गीतों को फिल्म में संगीतकार जी वी प्रकाश ने सुरों से सजाया है। धनुष की फिल्मों में संगीत हमेशा से मजबूत पक्ष रहा है और ओटीटी को उम्मीद है कि वह इसे तमिल के अलावा दूसरी भारतीय भाषाओं में भी डब करके पूरे देश के दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अतरंगी रे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इससे पहले धनुष की बीती फिल्म ‘अतरंगी रे’ भी सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई। निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म ‘जीरो’ के बाद रिलीज हुई इस फिल्म पर उनके प्रशंसकों के अलावा पूरे फिल्म जगत की निगाहें टिकी रहीं। लेकिन फिल्म के निर्माताओं ने इसमें अक्षय कुमार के छोटे रोल और सारा अली खान के संतोषजनक अभिनय को देखते हुए इसे ओटीटी पर ही रिलीज करने का फैसला किया। फिल्म वितरकों ने भी इस हिंदी फिल्म को लेकर कुछ खास उत्साह फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद नहीं दिखाया था।
विज्ञापन
5 of 5
धनुष
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘मारन’ के सीधे ओटीटी पर रिलीज होने से धनुष की एक तरह से ओटीटी पर हैट्रिक हो गई है। उनकी सिनेमाघरों में रिलीज आखिरी फिल्म ‘करनन’ रही। इसके बाद फिल्म ‘जगमे थंडीरम’ सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। जबकि फिल्म ‘अतरंगी रे’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ही रिलीज हुई। धनुष ने हाल ही में एवेंजर्स सीरीज के निर्देशक एंथनी रूसो और जो रूसो की फिल्म ‘द ग्रे मैन’ पूरी की है। इसके अलावा इनकी तमिल की दो फिल्में और एक द्विभाषी फिल्म भी निर्माणाधीन हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।