फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanush Hollywood Film: धनुष ने साझा किया हॉलीवुड फिल्म 'द ग्रे मैन' का अनुभव, भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कही ये बात

Thu, 14 Jul 2022 11:44 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 14 Jul 2022 11:44 AM IST
विज्ञापन
dhanush on shooting action scenes in the gray man says understanding how Hollywood works
धनुष - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सिनेमा के साथ ही साउथ के सितारे भी अब हॉलीवुड में कदम जमा रहे हैं। दक्षिण भारतीय अभिनेता धनुष इस समय अपनी हॉलीवुड फिल्म 'द ग्रे मैन' को लेकर चर्चा में हैं। रूद्रो ब्रदर्स द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होगी। अभिनेता धनुष ने अब एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म में काम से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और फिल्म में एक्शन सीन की शूटिंग के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने हॉलीवुड और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के काम करने के बारे में भी अपनी राय रखी।

dhanush on shooting action scenes in the gray man says understanding how Hollywood works
एक्टर धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम

धनुष 'द ग्रे मैन' में हत्यारे का किरदार निभा रहे हैं
'द ग्रे मैन' में धनुष अविक सैन नाम के एक हत्यारे की भूमिका में हैं। अभिनेता ने कहा कि शायद ही फिल्म में उनके पास कोई डायलॉग हैं। वह लॉस एंजेलिस में एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात कर रहे थे और इस दौरान धनुष ने अपनी इस हॉलीवुड फिल्म के दौरान एक्शन दृश्यों की शूटिंग से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बात करते हुए कहा कि उन्हें 'द ग्रे मैन' की शूटिंग के दौरान बिलकुल न्यू कमर जैसा महसूस हुआ।

dhanush on shooting action scenes in the gray man says understanding how Hollywood works
धनुष - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड आर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बारे में की बात
अभिनेता धनुष ने 'द ग्रे मैन' पर अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा समय था यह समझने के लिए कि हॉलीवुड किस तरह से काम करता है। फिल्म इंडस्ट्री में अपने अनुभव के बारे में धनुष ने कहा कि उन्होंने तकरीबन 50 फिल्में की हैं और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें 22 साल हो गए हैं, लेकिन अक्सर आपको एक नवांगतुक की तरह महसूस करने का मौका नहीं मिलता। पहली बार सब कुछ ब्लर होता है, आपको पता नहीं होता कि क्या हो रहा है। इस बार मुझे न्यूकमर की तरह देखने का मौका मिला ये वाकई अमेजिंग था।

विज्ञापन
विज्ञापन
dhanush on shooting action scenes in the gray man says understanding how Hollywood works
Dhanush

बोले- गर्दन में आ गई थी मोच
द ग्रे मैन में एक्शन दृश्यों की शूटिंग के अपने अनुभव को साझा करते हुए धनुष ने मजाकिया लहजे में कहा कि शूटिंग के दौरान मेरी गर्दन में मोच आ गई थी। उन्होंने बताया कि शूटिंग से एक हफ्ते पहले उनकी गर्दन में मोच आई थी, इसलिए डेढ़ महीने प्रशिक्षण में बिताने के बाद फिर से फिल्म की शूटिंग शुरू की। शूट के एक हफ्ते पहले मोच आ गई, मुझे लगा कि मैं ये क्या करने जा रहा हूं। हालांकि मुझे एना की स्पीड से मैच करवाने के लिए फिजियो के पास सिर्फ एक हफ्ते का टाइम था, लेकिन किसी तरह उन्होंने स्टंट सीक्वेंस के लिए मुझे फिट करने का तरीका निकाल लिया।

विज्ञापन
dhanush on shooting action scenes in the gray man says understanding how Hollywood works
धनुष-रूसो ब्रदर्स - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें फिल्म 'द ग्रे मैन' की तो ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है और रूद्रो ब्रदर्स ने हाल ही में घोषणा की थी कि इस फिल्म के लिए वह जल्द ही भारत आ रहे हैं और मुंबई में 'दे ग्रे मैन' के प्रीमियर के दौरान फैंस के साथ भी रूबरू होगें। फिल्म में अभिनेता धनुष के अलावा क्रिस इवांस और रयान गोसलिंग भी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed