फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेमा से शादी के बाद धर्मेंद्र की पहली पत्नी की हो गई थी ऐसी हालत, खुद बयां किया था दर्द

Sat, 07 Dec 2019 05:20 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 07 Dec 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
dharmendra Birthday Special Know his First Wife Prakash Kaur reaction on Dharmendra Hema Marriage
Parkash Kaur, Hema Malini and Dharmendra - फोटो : file photo

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र का जन्मदिन आठ दिसंबर को होता है। धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्मों में काम किया। जिसमें शोले, मेरा गांव मेरा देश और धर्म-वीर जैसी कई बेहतरीन फिल्में की हैं। जिसे उनके फैंस और सिनेमाप्रेमियों ने हमेशा पसंद किया है। धर्मेंद्र ने बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा हेमा मालिनी से शादी की थी। लेकिन धर्मेंद्र की पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी। धर्मेंद्र को हेमा से दूसरी शादी करने के लिए अपना धर्म तक बदलना पड़ा था। धर्मेंद्र की दूसरी शादी से उनके फैंस काफी समय तक उनसे खफा भी रहे। इन सबके बीच लाइमलाइट से दूर रहने वाली प्रकाश कौर ने भी पति की दूसरी शादी पर अपने दिल का दर्द बयां करने में देरी नहीं की।  

dharmendra Birthday Special Know his First Wife Prakash Kaur reaction on Dharmendra Hema Marriage
प्रकाश कौर के साथ धर्मेंद्र - फोटो : file photo

धर्मेंद्र ने पहली शादी साल 1954 में प्रकाश कौर से की थी। इस समय तक धर्मेंद्र ने फिल्मों में काम करना शुरू भी नहीं किया था। उन्होंने 1960 में फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से बॉलीवुड में एंट्री ली। धर्मेंद्र हेमा मालिनी से 13 साल बड़े हैं। धर्मेंद्र हेमा की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। धर्मेंद्र जिस समय हेमा से पहली बार मिले थे उस समय वो पहले से ही शादीशुदा थे। धर्मेंद्र के शादीशुदा होने की वजह से हेमा का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने लगभग 25 फिल्मों में साथ काम किया। हेमा उस जमाने में ड्रीम गर्ल के नाम से काफी फेमस थीं। 

dharmendra Birthday Special Know his First Wife Prakash Kaur reaction on Dharmendra Hema Marriage
प्रकाश कौर के साथ धर्मेंद्र - फोटो : file photo

हेमा इतनी खूबसूरत थीं कि धर्मेंद्र शादीशुदा होने के बावजूद उनके दीवाने हो गए। दोनों को साल 1970 में फिल्म 'तुम हसीन मैं जवान' के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हो गया। धर्मेंद्र शादीशुदा थे और दूसरी शादी करना उनके लिए धर्म के विरुद्ध था। हेमा से दिल लगाने के बावजूद धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी प्रकाश से अलग नहीं होना चाहते थे। हिन्दू होने के बावजूद धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। धर्मेंद्र ने दूसरी शादी करने के लिए अपना नाम दिलावर खान रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
dharmendra Birthday Special Know his First Wife Prakash Kaur reaction on Dharmendra Hema Marriage
प्रकाश कौर - फोटो : file photo

हेमा से प्यार करने के बावजूद धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश के लिए अपने सारे फर्ज पूरे किए। उन्होंने शादी करने से पहले हेमा के सामने ये शर्त रखी कि वो शादी के बाद अपनी पहली पत्नी प्रकाश, बच्चों और परिवार को नहीं छोड़ेंगे। हेमा ने उनकी ये शर्त मान ली, जिसके बाद साल 1975 में रिलीज हुई शोले के बाद दोनों ने 1979 में शादी कर ली। धर्मेंद्र के बच्चे सनी और बॉबी हेमा को अपना ना सके।

विज्ञापन
dharmendra Birthday Special Know his First Wife Prakash Kaur reaction on Dharmendra Hema Marriage
Prakash Kaur and Dharmedra - फोटो : Social Media

प्रकाश कौर कभी मीडिया के सामने नहीं आईं, लेकिन पति की दूसरी शादी के दर्द को वो भी मीडिया से छिपा ना सकीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने पति की दूसरी शादी और बॉबी के बारे में बात की। उन्होंने कहा,'सिर्फ वो (धर्मेंद्र) ही क्यों, कोई भी आदमी मुझमें और हेमा में से हेमा को ही चुनता और लोग उन्हें गलत कैसे कह सकते हैं? इंडस्ट्री में कई लोगों के दूसरे अफेयर हैं। वो दूसरी शादी भी कर रहे हैं। जबकि हेमा मालिनी के लिए उन्होंने कहा कि मैं समझ सकती हूं कि वो किस दौर से गुजर रही हैं। उन्हें भी अपने परिवार का और रिश्तेदारों का सामना करना पड़ रहा होगा। लेकिन यदि मैं उनके जगह होती तो मैं ऐसा कभी नहीं करती। एक औरत के तौर पर मैं उनकी फीलिंग्स समझ सकती हूं, लेकिन एक मां और पत्नी के तौर पर मैं उनकी फीलिंग्स को सही नहीं मानती।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed