फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: वीरू ने जय को दी खास अंदाज में बधाई, 80वें जन्मदिन का बड़ा सरप्राइज

Mon, 10 Oct 2022 12:42 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Mon, 10 Oct 2022 12:42 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra congratulates for Uunchai will release 11 november exactly a month after Amitabh Bachchan birthday
अभिनेता धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन के जश्न की शुरुआत हीमैन के तौर पर मशहूर और  जाने-माने अभिनेता धर्मेंद्र की शुभकामनाओं से हुई है। बड़े पर्दे पर 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' जैसे लोकप्रिय गाने के जरिए दोस्ती की नई मिसाल पेश करने वाले अमिताभ और धर्मेंद्र आज भी उसी जोश से  एक दूसरे से मिलते है। धर्मेंद्र ने सुपरहिट फिल्म 'शोले' में अपने सह-कलाकार रहे अमिताभ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ऊंचाई' के लिए उन्हें बधाइयां दी हैं।

Dharmendra congratulates for Uunchai will release 11 november exactly a month after Amitabh Bachchan birthday
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

उल्लेखनीय है कि अमिताभ ने अपने बेहद लोकप्रिय ऑनलाइन ब्लॉग में 'ऊंचाई' के बारे में हाल-फिलहाल में बहुत कुछ लिखा है। फ्रेंडशिप डे के मौके पर रिलीज किये गए फिल्म के पहले पोस्टर में दोस्ती के जज्बे को बड़े ही सुंदर तरीके से पेश किया था। इस पोस्टर की टैगलाइन है - दोस्ती उनकी जिंदगी की एकमात्र प्रेरणा थी! दोस्ती पर आधारित इस फिल्म की थीम के मद्देनजर ही वीरू (धर्मेंद्र) ने जय (अमिताभ) की फिल्म 'ऊंचाई' लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

Dharmendra congratulates for Uunchai will release 11 november exactly a month after Amitabh Bachchan birthday
अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म शोले की एक तस्वीर साझा की है। जिसमें दोनों दिग्गज जय वीरू के किरदार में साथ नजर  रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा- "अमित, लव यू। मुझे राजश्री प्रोडक्शन से खबर मिली कि आप उनके साथ एक फिल्म कर रहे हैं। बढ़िया मोस्ट टैलेंटेड एक्टर और बेस्ट प्रोडक्शन हाउस एक साथ। आप सभी को शुभकामनाएं"।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dharmendra congratulates for Uunchai will release 11 november exactly a month after Amitabh Bachchan birthday
फिल्म ऊंचाई का नया पोस्टर - फोटो : twitter

ऊंचाई फिल्म के इस पोस्टर में सदी के सबसे बड़े महानायक की शख्सियत के दो विपरीत पहलुओं की झलक देखी जा सकती है, पोस्टर में एक तरफ अमिताभ बच्चन को एक बेहद स्टाइलिश लुक में देखा जा सकता है, तो वहीं दूसरी ओर बर्फीले मौसम में, आंखों में उम्मीद की चमक लिये उन्हें पहाड़ों के बीच महत्वाकांक्षी रूप में भी देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Dharmendra congratulates for Uunchai will release 11 november exactly a month after Amitabh Bachchan birthday
ऊंचाई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि फिल्म 'ऊंचाई' राजश्री प्रोडक्शन द्वारा इंडस्ट्री में 75 साल पूरे किये जाने के खास अवसर पर रिलीज की जा रही है। दिग्गज कलाकारों से सजी इस  फिल्म को साल की सबसे बड़ी फिल्म के तौर पर देखा जा रहा है। 'ऊंचाई' भारतीय सिनेमा के सबसे उम्दा कलाकारों से सजी एक अहम फिल्म है जिसमें दोस्ती का जज्बा एक अलग अंदाज में दर्शाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed