फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mulayam Singh Yadav Death: मुलायम की राजनीति में ऐसे हुई थी जया की एंट्री, 'अमर प्रेम' ने बिगाड़े थे रिश्ते

Mon, 10 Oct 2022 12:07 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 10 Oct 2022 12:07 PM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Death actress jaya bachchan relation with samajwadi party founder and his family
जया बच्चन, मुलायम सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज यानि सोमवार सुबह निधन हो गया है। वह 82 वर्ष के थे। नेताजी बीते कुछ दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध है। मुलायम सिंह यादव राजनीति की दुनिया के धुरंधर खिलाड़ी थे। वहीं मुलायम का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से भी गहरा नाता रहा है। दरअसल बॉलीवुड के शहंशाह यानि अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन और मुलायम सिंह यादव के बीच एक समय पर काफी घनिष्ठ मित्रता थी। लेकिन बाद में कुछ परिस्थितियां बदलीं और मित्रता में खटास भी आई थी। तो चलिए जानते हैं जया बच्चन और बच्चन परिवार से मुलायम सिंह यादव के रिश्ते कैसे रहे हैं। 


 
Mulayam Singh Yadav Death actress jaya bachchan relation with samajwadi party founder and his family
अमिताभ बच्चन-मुलायम सिंह यादव - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन सपा से राज्यसभा की सांसद हैं। अमिताभ बच्चन की मुलाकात मुलायम सिंह यादव से पार्टी के दिवंगत नेता अमर सिंह ने कराई थी। शुरुआती साल में अक्सर मुलायम, अमर सिंह और अमिताभ साथ नजर आते थे। अमिताभ बच्चन के परिवार का कभी भी मुलायम सिंह या उनके परिवार के किसी भी सदस्य से कोई मनमुटाव नहीं रहा है। जया बच्चन की पार्टियों में मुलायम परिवार के लोग शामिल होते रहे हैं।

Mulayam Singh Yadav Death: अमिताभ बच्चन से विशेष स्नेह रखते थे नेताजी, बनाया था यूपी का ब्रांड एंबेसडर
 

Mulayam Singh Yadav Death actress jaya bachchan relation with samajwadi party founder and his family
जया बच्चन, अमिताभ, मुलायम सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अमर सिंह को बच्चन परिवार और सपा के बीच की कड़ी माना था। अमर सिंह ही जया बच्चन को सपा में लेकर आए थे, लेकिन जब अमिताभ बच्चन से अमर सिंह के संबंध खराब हुए तो उनका सबसे ज्यादा गुस्सा जया पर ही निकाला था। अमर सिंह ने जया को न केवल एरोगेंट और फ्रसटेडेट बताया, बल्कि उन्हें अहंकारी तक कह डाला था। इतना ही नहीं, अमर सिंह ने बच्चन परिवार और मुलायम सिंह यादव पर भी अपनी खूब भड़ास निकाली थी। अमर सिंह ने कहा था कि उनके और अमिताभ के बीच मतभेद का कारण जया बच्चन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Death actress jaya bachchan relation with samajwadi party founder and his family
अमर सिंह, अमिताभ, जया, मुलायम सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

जब सपा के पूर्व महासचिव अमर सिंह को पार्टी से बाहर किया गया था तो जया बच्चन भी सपा और मुलायम सिंह से खुश नहीं थीं। पार्टी से निलाले जाने के बाद भी वह उनका समर्थन करती रही थी, यही उनका अमर प्रेम था। इस वक्त ये भी खबर आई थी कि जया बच्चन ने राज्यसभा का टिकट छोड़ने का फैसला किया है। तब सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह ने कहा था कि अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन को चुनाव में खड़े होने से मना किया है।

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Death actress jaya bachchan relation with samajwadi party founder and his family
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि बाद में समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर जया बच्चन पर भरोसा जताया और वह फिर से राज्यसभा की सदस्य नामित हुईं। हालांकि अब मुलायम सिंह यादव के परिवार के साथ बच्चन परिवार के अच्छे संबंध हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed