फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Idol 12: दिलीप कुमार को याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र, बोले- अभी सदमे से उबरे नहीं हैं...

Sat, 17 Jul 2021 11:51 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Jul 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra Gets Emotional As He Remembers Dilip Kumar On Indian Idol 12  Watch Video Here
धर्मेंद्र, दिलीप कुमार - फोटो : sonytvofficial/instagram

ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार अब हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनकी यादें सभी के जेहन में जिंदा है। सात जुलाई को दिलीप कुमार दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन पर फिल्मी दुनिया के तमाम सितारे उनके घर पहुंचे थे और अभिनेता को श्रद्धांजलि दी थी। इसी कड़ी में दिलीप कुमार के अजीज दोस्त और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी उनके घर पहुंचे थे। दिलीप साहब के पास बैठे हुए धर्मेंद्र की कई तस्वीरें भी सामने आई थीं। धरम पाजी ने सोशल मीडिया पर दिलीप साहब के गुजर जाने का दुख जताते हुए लिखा था कि आज मैंने अपने भाई को खो दिया। अब धर्मेंद्र सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' में नजर आने वाले हैं। शो के इस एपिसोड में दिलीप कुमार को ट्रिब्यूट दिया जायेगा। शो का प्रोमो रिलीज हो चुका है, जिसमें धर्मेंद्र कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मैं अभी सदमे से उबरा नहीं हूं।



इस प्रोमो में दिखाया गया है कि धर्मेंद्र के सामने सभी कंटेस्टेंट्स दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि देते हैं। उन्हें याद कर धर्मेंद्र अपने आंसू नहीं रोक पाते हैं। वो भावुक होकर कहते हैं, 'अभी हम सदमे से उबरे नहीं हैं। मैं तो नहीं उबरा हूं। वो मेरी जान थे।'

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

Dharmendra Gets Emotional As He Remembers Dilip Kumar On Indian Idol 12  Watch Video Here
धर्मेंद्र, दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मेंद्र पाजी आगे कहते हैं, 'मैंने अपनी जिंदगी की पहली फिल्म इन्हीं की देखी थी और इनको देखकर लगा कि इतना प्यार आया कि मैं भी इसी तरह जाकर इंडस्ट्री में जाऊं और मुझे भी इसी तरह प्यार मिले। और मेरी हसरत थी कि आते ही इनसे मुलाकात भी हो गई। वो प्यार भी बेपनाह मिलने लगा मुझे। बहुत प्यार। मैं बता नहीं सकता।'

Dharmendra Gets Emotional As He Remembers Dilip Kumar On Indian Idol 12  Watch Video Here
धर्मेंद्र, दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने आगे कहा, 'दिलीप साहब जितने अजीम फनकार थे, उससे कहीं अजीम इंसान भी थे। मैं तो ये कहूंगा कि फिल्म इंडस्ट्री के इस दरख्ता सितारे से रोशनी चुराकर, मैंने अपनी हसरतों के दीये की लौ को रौशन किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Dharmendra Gets Emotional As He Remembers Dilip Kumar On Indian Idol 12  Watch Video Here
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता धर्मेंद्र आगे कहते हैं, 'आज भी मैं कहता हूं, बहुत महान आर्टिस्ट सब हैं, लेकिन मुझे दिलीप साहब से बढ़कर कहीं कुछ नज़र नहीं आता। मैं तो बस श्रद्धांजलि अपनी देता हूं, उन्हें जन्नत नसीब हो और ऊपर वाला सायरा को हौसला दे।' तो वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, धर्मेंद्र जी ने लेजेंडरी अभिनेता दिलीप कुमार जी को भीगी आंखों से किया याद। 

विज्ञापन
Dharmendra Gets Emotional As He Remembers Dilip Kumar On Indian Idol 12  Watch Video Here
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मेंद्र ने इसके पहले दिलीप साहब को याद करते हुए ट्वीट किया था और लिखा था, 'दोस्तो, दिलीप साहब के निधन ने हम सभी को भावुक कर दिया है। वह एक सर्वोच्च कलाकार और एक अच्छी आत्मा थे। उनको एक श्रद्धांजलि है। वो चले गए उनकी यादें ना जा पाएंगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed