सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 78 वर्ष के हो चुके हैं, लेकिन इस उम्र में भी वो लगातार फिल्मों मे सक्रिय हैं । सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि बिग बी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं । जब भी अमिताभ बच्चन को अपने काम से फुरसत मिलती है तो वो सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ अपने विचार साझा करते हैं । उनकी ट्विटर पर एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है । सोशल मीडिया पर मौजूद लोग उनके विचारों की वाहवाही करते हुए नहीं थकते, लेकिन हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया, जिससे वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए और उन्हें जमकर ट्रोल किया गया ।
सोशल मीडिया पर खरी-खरी: 'कुछ है नहीं लिखने को' कहकर बुरी तरह ट्रोल हो रहे अमिताभ बच्चन, यूजर्स बोले- जरा महंगाई पर लिखिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर लोगों ने कही ये बात
हां बिलकुल है लिखने को
“धन्यवाद मोदी जी” आप लिख सकते हों.. क्योंकि आपका अच्छे दिन चल रहा है। चाचा फिर पेट्रोल छिड़क लो!
अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट के बाद उन्हें कई लोग खरी-खोटी सुना रहें हैं । एक यूजर ने उनके ट्वीट पर लिखा, ‘हां बिलकुल है लिखने को, लेकिन अगर कुछ शर्म बाकी है तो इस बार पेट्रोल पर कुछ हाहाकार लिखकर दिखाओ भाई साहब’ । दूसरे यूजर ने अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर अपना जवाब देते हुए लिखा, ‘तो कुछ पेट्रोल के बारे में ही लिख दो’ ।
मगर थोड़ी सी भी शर्म बाकी है तो इस बार कुछ पेट्रोल पर हाहाकार लिख कर दिखाओ भाई साहब pic.twitter.com/ThfURqoWXC
क्या है पेट्रोल-डीजल का मामला
बता दें कि अमिताभ बच्चन को पेट्रोल की कीमतों पर न लिखने के लिए इसलिए ट्रोल किया जा रहा है, क्योंकि साल 2012 में उन्होने पेट्रोल के बढ़ते दामों पर ट्वीट किया था । इस ट्वीट मे अमिताभ बच्चन ने लिखा था, ‘पेट्रोल का प्राइज 7.5 बढ़ गया । पेट्रोल पंप पर अटेंड करने वाले ने पूछा, ‘कितने का डालू? मुंबईकर – दो चार रुपए का कार के ऊपर स्प्रे कर दे भाई जलाना है । इस ट्वीट का स्क्रीन शॉट लेकर अब लोग अमिताभ बच्चन को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल कर रहे हैं ।
एक यूजर ने लिखा, ‘अब इन्हें पेट्रोल और डीजल के दाम भी महंगे नहीं लगते । क्या कमाल के अभिनेता हैं भाई, 2014 से पहले शानदार अभिनय करते थे । किसी यूजर ने लिखा, ‘चाचा फिर पेट्रोल छिड़क लो’।
अमिताभ बच्चन की आगामी फिल्में
अमिताभ बच्चन की आगामी फिल्मों की बात की जाए तो वो जल्द ही इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘चेहरे’ मे नजर आएंगे । इसके अलावा अमिताभ बच्चन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र में महतपूर्ण किरदार मे दिखेंगे । इसके अलावा लिस्ट मे उनकी फिल्म झुंड और गुडबॉय भी शामिल है । उनका कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन भी जल्द ही लोगों के बीच आएगा।