फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीर: सलमान खान ने खास अंदाज में दी कटरीना को जन्मदिन की बधाई, फैंस ने बताया बेस्ट कपल

Sat, 17 Jul 2021 10:43 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Jul 2021 10:43 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan Wishes Katrina Kaif Lots Of Love On Her Birthday Fans Called Best Couple
सलमान खान, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने 16 जुलाई को 38वां जन्मदिन मनाया। इस खास दिन पर उन्हें फिल्मी दुनिया से कई सेलेब्स ने शुभकामनाएं दी। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान सुपरस्टार सलमान खान की पोस्ट ने खींचा। सलमान-कटरीना की बॉन्डिंग काफी अच्छी है और अक्सर दोनों साथ में मस्ती करते हुए नजर आते हैं। फैंस को दोनों का साथ काफी पसंद है और यही वजह है कि यूजर्स कई बार सलमान को कटरीना से शादी करने की सलाह भी दे चुके हैं। सलमान खान ने भी अपनी खास दोस्त कटरीना कैफ को अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। सलमान खान ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह कटरीना कैफ के साथ नजर आ रहे हैं और एक्ट्रेस सलमान के माइक को ठीक करती हुई दिख रही हैं। 



इस दौरान दोनों एक-दूसरे की तरफ देख रहे हैं। सलमान खान ने इस तस्वीर के साथ लिखा, 'आपको शानदार जन्मदिन की शुभकामनाएं कटरीना! स्वस्थ, धनवान और बुद्धिमान जन्मदिन के साथ आपको जीवन में ढेर सारा प्यार और सम्मान मिले।' बस सलमान खान को ये पोस्ट करना था और फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। सलमान और कटरीना के फैंस ने पोस्ट पर खूब प्यार लुटाया। 

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

Salman Khan Wishes Katrina Kaif Lots Of Love On Her Birthday Fans Called Best Couple
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'कितना भी दूर चली जाये। प्यार तो प्यार होता है। मैं आपको समझ सकता हूं।' तो अन्य एक ने लिखा, 'बेस्ट कपल।' एक अन्य यूजर ने सलमान को भाई और कटरीना को भाभी बताया। एक यूजर ने लिखा, 'अब शादी करलो भाई।'

Salman Khan Wishes Katrina Kaif Lots Of Love On Her Birthday Fans Called Best Couple
सलमान खान, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान और कटरीना कैफ कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। इनमें से ज्यादातर ब्लॉकबस्टर रही हैं। उनकी मुख्य फिल्मों में ‘पार्टनर’, ‘एक था टाइगर’, ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ सहित अन्य हैं। पर्दे पर जब भी दोनों साथ में आए हैं उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Wishes Katrina Kaif Lots Of Love On Her Birthday Fans Called Best Couple
टाइगर जिंदा है में सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान और कटरीना कैफ जल्द ही टाइगर 3 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इसकी शूटिंग कई यूरोपीय देशों में होगी। फिल्म में कटरीना और सलमान के साथ अभिनेता इमरान हाशमी भी हैं, जो फिल्म के खलनायक की भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
Salman Khan Wishes Katrina Kaif Lots Of Love On Her Birthday Fans Called Best Couple
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ ने जन्मदिन पर बधाई देने वालों का शुक्रिया अदा किया है। कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह रेड कलर के स्विमसूट में नजर आ रही है और स्विमिंग पूल में खड़ी होकर मुस्कुरा रही हैं। कटरीना कैफ ने इसके साथ लिखा, 'बर्थडे। हमेशा प्यार देने के लिए आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद।'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed