{"_id":"60f533378ebc3e6d7a2c7a8f","slug":"dharmendra-lavish-100-acre-lonavala-farmhouse-inside-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजाओं जैसी जिंदगी जीते हैं धर्मेंद्र, देखिए उनके 100 एकड़ में फैले आलीशान फार्महाउस की INSIDE तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राजाओं जैसी जिंदगी जीते हैं धर्मेंद्र, देखिए उनके 100 एकड़ में फैले आलीशान फार्महाउस की INSIDE तस्वीरें
धर्मेंद्र अपने जमाने के सुपरस्टार रहे हैं। भारतीय सिनेमा का उन्हें ही-मैन भी कहा जाता है। साल 1997 में दुनिया के 10 सबसे हैंडसम पुरुषों में उनका नाम था। इसी बात से उनकी शख्सियत का अंदाजा लगाया जा सकता है। एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में देने वाले धर्मेंद्र बचपन से ही हीरो बनना चाहते थे। ग्लैमर की चकाचौंध ने उन्हें अपनी तरफ आकर्षित कर लिया था। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दिलीप कुमार की याद में किए गए ट्वीट बीते दिनों खूब वायरल हुए थे।
फॉर्महाउस में रहते हैं 85 साल के धर्मेंद्र
85 साल के धर्मेंद्र अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं। वे फिल्मी चकाचौंध से दूर लोनावला में अपने फार्म हाउस में रहते हैं। उनका ये फॉर्म हाउस काफी पॉपुलर है। 100 एकड़ में फैले इस फॉर्म हाउस की कीमत करोड़ों में है। दो शादियां करने वाले धर्मेंद्र लोनावला में बने अपने इस फॉर्महाउस में ऑर्गेनिक खेती करते हैं।
2 of 11
धर्मेंद्र का फार्म हाउस
- फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र के इस आलीशान फार्म हाउस में स्विमिंग पूल भी है। वो पूल के अंदर वाटर एरोबिक्स करते नजर आते हैं। प्रकृति की गोद में फैला ये फार्म हाउस बेहद खूबसूरत लोकेशन पर है।
3 of 11
धर्मेंद्र का फार्म हाउस
- फोटो : twitter: @aapkadharam
धर्मेंद्र अपने ATV (All-Terrain Vehicle) पर जंगल में सैर भी करते हैं। इसके वीडियो भी उन्होंने शेयर किए हैं। अपने फार्महाउस पर वे कितनी शानदार और सुकूनभरी जिंदगी जी रहे हैं इसकी झलक वह अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करके देते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
धर्मेंद्र का फार्म हाउस
- फोटो : Instagram
धर्मेंद्र का जन्म पंजाब के लुधियाना शहर में एक छोटे से गांव नसराली में हुआ था। जाट परिवार में जन्म लेने वाले धर्मेंद्र बचपन से ही सेहतमंद थे। जब वह 19 साल के थे तो उन्होंने प्रकाश कौर से शादी रचा ली थी। उस वक्त धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में कदम भी नहीं रखा था। इसके बाद उन्हें हेमा मालिनी से प्यार हो गया र उन्होंने दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन
5 of 11
धर्मेंद्र का फार्म हाउस
- फोटो : Twitter: @aapkadharam
धर्मेंद्र सोफे पर बैठकर खाना खाते नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र को जमीन से जुड़ा हुआ अभिनेता कहा जाता है। उनके लाइफस्टाइल में वह नजर भी आता है। वह फार्महाउस पर कई बार खेती करते नजर आते हैं, जहां तमाम तरह की सब्जियां उगाई जाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।