फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में धर्मेंद्र का बदल गया लुक, पुरानी यादें हुईं ताजा तो बोले- ‘बच्चा हो गया हूं दोस्तों’

Sun, 27 Sep 2020 11:15 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 27 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra lockdown look singing mohammed rafi song and remember old days
धर्मेंद्र - फोटो : twitter@aapkadharam

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। लॉकडाउन में उनका लुक काफी बदला हुआ दिखा। बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ उनके चेहरे पर उम्र का असर साफ नजर आया। इस बार वो पुराना गाना गुनगुना रहे हैं। धर्मेंद्र ने अपना ये वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है।

Dharmendra lockdown look singing mohammed rafi song and remember old days
धर्मेंद्र - फोटो : instagram/aapkadharam

वीडियो में धर्मेंद्र के बैकग्राउंड में मोहम्मद रफी का गाना 'जिन रातों में नींद उड़ जाती हैं...' बज रहा होता है। गाने के साथ धर्मेंद्र गुनगुनाते हैं। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'दोस्तों, अजीब कैफियत थी कल रात। तरन्नुम में गाया एक गाना। रफी साहब का। जो कॉलेज के दिनों में मेरा पसंदीदा था। जी चाहा सुना दूं आप सब को भी। पसंद ना आया तो डिलीट कर देना।'
 

Dharmendra lockdown look singing mohammed rafi song and remember old days
धर्मेंद्र - फोटो : instagram/aapkadharam

एक अन्य वीडियो में धर्मेंद्र लिखते हैं कि ‘बच्चा हो गया हूं दोस्तों। इस खिलौने से दिल बहल जाता है। फिर झिझक जाता हूं। गर अच्छा ना लगा तो...’ इससे पहले एक वीडियो में धर्मेंद्र, लता मंगेशकर का गाना सुन रहे थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dharmendra lockdown look singing mohammed rafi song and remember old days
धर्मेंद्र - फोटो : instagram/aapkadharam

धर्मेंद्र अब ज्यादातर वक्त अपने फार्महाउस पर बिताते हैं। उन्हें जमीन से जुड़ा हुआ अभिनेता कहा जाता है। धर्मेंद्र फार्महाउस में कई बार खेती करते नजर आते हैं, जहां तमाम तरह के फल, सब्जियां उगाई जाती हैं। पिछले दिनों खेती करते हुए उन्होंने अपना एक वीडियो भी साझा किया था।

विज्ञापन
Dharmendra lockdown look singing mohammed rafi song and remember old days
धर्मेंद्र - फोटो : instagram/aapkadharam

बता दें कि धर्मेंद्र का असली नाम धरम सिंह देओल है। धर्मेंद्र ने अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से 1960 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 1970 के दशक में उनकी गिनती दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुषों में की जाती थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed