बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने मंगलवार को अभिनेत्री शबाना आजमी, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और करण जौहर के साथ एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म रॉकी और रानी के सेट से यह तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर दिल्ली स्थित कुतुब मीनार परिसर के अंदर ली गई है। फोटो में सभी लोग कैमरे की तरफ देखकर मुस्करा रहे हैं।
सोशल मीडिया: धर्मंद्र ने रॉकी और रानी फिल्म के सेट से शेयर की तस्वीर, लिखा- प्यार और इज्जत मिली..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर में धर्मेंद्र ने काले रंग की पैंट के साथ सफेद रंग का स्वेटर पहना हुआ है। उन्होंने गले में मफलर बांधा हुआ है और सिर पर टोपी लगा रखी है। वहीं, शबाना आजमी ने फ्लोरल ब्लाउज के साथ व्हाइट साड़ी पहन रखी है। शबाना आजमी ने धर्मेंद्र का हाथ पकड़ रखा है। धर्मेंद्र के बगल में खड़ी आलिया भट्ट ने लाल और सफेद रंग की फ्लोरल साड़ी पहनी हुई है। एक्टर रणवीर सिंह सफेद रंग की जैकेट और मैचिंग पैंट में दिख रहे हैं। वहीं, करण जौहर ने रंगीन गुच्ची पोशाक पहन रखी है।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा है, दोस्तो, प्यार, मोहब्बत इज्जत इतनी मिली है सबसे की मुझे पता ही नहीं चला कि मैं नई यूनिट के साथ काम कर रहा हूं। गौरतलब है कि इस फिल्म में दर्शकों को धर्मेंद्र भी दिखाई देंगे। धर्मेंद्र की इस तस्वीर को 60 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
View this post on Instagram