फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की लग्जरी लाइफ छोड़ धर्मेंद्र बने 'किसान', उगाया ऐसा विदेशी फल सब हैरान

Tue, 09 Apr 2019 02:52 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Tue, 09 Apr 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
dharmendra share a new video from his farmhouse
dharmendra
धर्मेंद्र लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं । आखिरी बार वो अपने बेटों सनी और बॉबी देओल की फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में नजर आए थे । हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी । अब धर्मेंद्र अपने फार्म हाउस में जिंदगी बिता रहे हैं।वो अक्सर अपने फार्महाउस से वीडियो बनाकर शेयर करते हैं ।  

 
dharmendra share a new video from his farmhouse
dharmendra
इन वीडियो में धर्मेंद्र की निजी जिंदगी की झलक दिखाई पड़ती है । हाल ही में धर्मेंद्र ने एक और वीडियो शेयर किया है । इसमें धर्मेंद्र अपने फार्महाउस में लगे फलों के बारे में बता रहे हैं। धर्मेंद्र वीडियो में दिखा रहे हैं कि उनके बगीचे में लगा विदेशी पेड़ अब फल दे रहा है। ये पेड़ एवाकाडो का है। इन फलों को दिखाते वक्त धर्मेंद्र काफी खुश नजर आ रहे हैं। 
dharmendra share a new video from his farmhouse
dharmendra
धर्मेंद्र ने ये भी बताया कि ये पेड़ उन्होंने नहीं बल्कि उनके बेटे बॉबी देओल ने लगाया था । अब ये पेड़ बड़ा हो चुका है और इसमें फल आ रहे हैं। धर्मेंद्र के इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं । बता दें कि फिलहाल अपने फार्महाउस में ऑर्गेनिक सब्जियां और फल उगाने में बिजी धर्मेंद्र ने कुछ दिन पहले ही एक और वीडियो शेयर किया था। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Love 💖 you, for your response to my previous post . Some surprise, some excitement from my farm 🥑🥑🥑🥑🥑🥑🥑🙏🙏🙏🙏🙏

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on

विज्ञापन
विज्ञापन
dharmendra share a new video from his farmhouse
dharmendra
उस वीडियो में धर्मेंद्र अपने फार्म में लगे टमाटर और बैंगन की खेती के बारे में बताते दिख रहे थे। धर्मेंद्र को खेती करना बहुत पसंद है । उन्होंने अपने एक वीडियो में कहा था, 'खेती करने का मजा साथ मिलकर काम करने में हैं । इससे काम करने और करवाने वाले दोनों को मजा आता है ।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Sunil Mohte ,animal lover and a big fan of mine. Yesterday visted my farm. He spoke out his feelings so genuinely I couldn’t help to visit his place , which is quite close to my farm . Just Look at it , I enjoyed every bit of the moment. “God bless you 🤧 dear Mohte.” 👍👍👍👍👍👍 HUSKY DOG 🐕 THE PRINCE👍 WHITE HORSE GOVINDA 👍🤗🤗🤗🤗🤗🤗

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on

विज्ञापन
dharmendra share a new video from his farmhouse
dharmendra
'मां कुदरत की गोद में, उसकी देन... ऐसी ही मेहरबानी बनी रहे और सबका प्यार बना रहे। मैं इसी में खुश रहता हूं।' कुछ दिन पहले धर्मेंद्र ने अपने पोते करण देओल का भी एक वीडियो शेयर किया था । इस वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा था, 'जैसा पिता वैसा बेटा ।' करण इस वीडियो में टायर पर हथौड़ा मारते दिख रहे हैं । करण की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' जल्द रिलीज होने वाली है ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed