{"_id":"5cac4a1dbdec2214065a6715","slug":"salman-khan-ruining-vivek-oberoi-carrer-he-talk-about-for-the-first-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विवेक ओबेरॉय ने 15 साल बाद सलमान खान को लेकर की बात, बताई करियर बर्बाद करने की सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विवेक ओबेरॉय ने 15 साल बाद सलमान खान को लेकर की बात, बताई करियर बर्बाद करने की सच्चाई
Tue, 09 Apr 2019 02:38 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 09 Apr 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
vivek oberoi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' को लेकर चर्चा में हैं । फिल्म में विवेक देश के प्रधानमंत्री का रोल निभा रहे हैं । फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज होगी । विवेक जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं । एक प्रमोशनल ईवेंट में विवेक ने अपने करियर में आए उतार-चढ़ाव को लेकर बात की ।
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
खबर थी कि ऐश्वर्या राय की वजह से सलमान खान ने विवेक के करियर को आगे नहीं बढ़ने दिया । हालांकि सलामन ने कभी खुद इस बात को नहीं कबूला । खबरों की मानें तो सलमान और विवेक के बीच विवाद होने के बाद कई डायरेक्टर्स ने उनसे अपनी फिल्म ले ली थी । साल 2004 से विवेक अपने करियर में कुछ खास फिल्में नहीं कर पाए ।
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
अब पहली बार विवेक ने अपने करियर को लेकर बात की । उन्होंने टीओआई को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं एक ऐसा इंसान हूं जिसके करियर में साल 2004 से कई रुकावटें आईं । लेकिन सच ये है कि आज भी मैं यही हूं और कभी टूटा नहीं । मैंने अपने करियर में 6 भाषाओं में काम किया है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Oberoi
- फोटो : twitter
'मुझे करीब 20 अवॉर्ड मिले हैं । मैं आज भी बहुब अच्छे से काम कर रहा हूं । मैं चूहों की दौड़ में भागने वाला इंसान नहीं हूं । मैं अपने बच्चों को बड़ा होते हुए देख रहा हूं । मैं उनके साथ समय बिताता हूं । एक्टिंग करने में मुझे मजा आता है । लेकिन मैं गार्डन में अपने बेटे के साथ फुटबॉल भी खेलता हूं । अपनी बेटी की गुडि़या के घर में लाइटिंग करता हूं ।'
विज्ञापन
vivek oberoi
'मेरा शेड्यूल इस वक्त बहुत टाइट है लेकिन मैं अपने बच्चों के साथ खेलना और पत्नी-परिवार के साथ खाना कभी नहीं छोड़ता हूं । मैं अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को बैलेंस करके चलता हूं । हर दिन मुझे महसूस होता है कि मैं एक विजेता हूं । रोने से कुछ नहीं होगा । ये सब स्क्रीन पर ही अच्छा लगता है ।'