फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक्ट्रेस को 13 साल से फिल्मों में नहीं मिला काम, अब बोलीं- 'डायरेक्टर मुझे अप्रोच नहीं कर रहे'

Tue, 09 Apr 2019 02:35 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 09 Apr 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
sudha chandran did not get film offer from last 13 years
sudha chandran
फिल्मों और टीवी में नाम कमा चुकीं एक्ट्रेस सुधा चंद्रन लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। सुधा ने 90 के दशक में कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया । सुधा एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ गजब की क्लासिकल डांसर भी हैं । सुधा आखिरी बार साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'मालामाल वीकली' में नजर आई थीं। 
sudha chandran did not get film offer from last 13 years
sudha chandran
इस फिल्म में सुधा के काम को बहुत पसंद किया गया था । इस फिल्म को रिलीज हुए 13 साल हो चुके हैं । इस बीच सुधा किसी फिल्म में नजर नहीं आईं । हाल ही में उन्होंने फिल्मों काम ना मिलने का दर्द बयां किया । उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बताया कि आखिर उन्हें काम क्यों नहीं मिल रहा है । 
sudha chandran did not get film offer from last 13 years
सुधा चंद्रन
जब सुधा से पूछा गया कि उन्हें फिल्मों के ऑफर ना मिलने के पीछे क्या वजह है!  तब उन्होंने कहा, 'मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे नहीं पता कि मालामाल वीकली के बाद मुझे क्यों कोई फिल्म नहीं मिली। फिल्म में सब पुरुषों के बीच मैं इकलौती महिला थी। फिल्म में दर्शकों को मेरा काम पसंद आया और मुझे उसके लिए सराहा भी गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
sudha chandran did not get film offer from last 13 years
सुधा चंद्रन
उन्होंने आगे कहा, 'बहुत लोगों को लगता है कि मैंने फिल्मों के ऑफर रिजेक्ट किए, लेकिन सच ये है कि इंडस्ट्री से मुझे एक भी ऑफर नहीं मिला। मैं बहुत बार खुद से पूछती हूं कि क्यों प्रोड्यूसर और डायरेक्टर मुझे अप्रोच नहीं कर रहे हैं। मैं फिल्मों में कई ऐसे रोल देखती हूं जिन्हें मैं निभा सकती थी।'
विज्ञापन
sudha chandran did not get film offer from last 13 years
सुधा चंद्रन
'मेरे लिए यह दुखद है कि जब इतनी तरह की फिल्में बन रही हैं तब मुझे फिल्म नहीं मिल रही है।' बता दें कि सुधा इन दिनों सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में काम कर रही हैं। इससे पहले वो नागिन में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे फिल्म ना मिलने और मेरा टीवी सीरियल में काम करना दोनों का आपस में कोई संबंध नहीं है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed