दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वह फैंस के लिए खास वीडियो और तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया के जरिए ही धर्मेंद्र अपनी जिदंगी के खूबसूरत पलों को भी याद करते रहते हैं। एक बार फिर से धर्मेंद्र ने अपनी जिंदगी के कुछ खास लम्हों को याद किया है।
धर्मेंद्र को फिर याद आए पुराने दिन, सालों पुराना वीडियो साझा कर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मेंद्र ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। यह वीडियो सालों पुराना नजर आ रही है। यह एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो है। इस वीडियो में बॉलीवुड के वह सभी दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं जिन्होंने हिंदी सिनेमा में लंबे समय तक अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीता था और सिनेमा की नई दिशा-पहचान दी।
धर्मेंद्र द्वारा साझा किए गए इस ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में गुरूदत्त, लता मंगेशकर, किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, राजेंद्र कुमार, राज कुमार और दिलीप कुमार सहित बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए धर्मेंद्र ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'मेरे ख्वाबों की एक झलक।'
Mere khuabon ki ek jhalak🥰 pic.twitter.com/WgEc4o7v2M
वीडियो में साफ नजर आ रहे हैं कि पुराने जमाने में भी दर्शक अपने पसंदीदा सितारों को देखने के लिए कितने उतावले रहते थे। धर्मेंद्र की ओर से साझा किए इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें इससे पहले धर्मेंद्र अपनी 45 साल पुरानी फिल्म प्रतिज्ञा को याद करने की वजह से सुर्खियों में थे।
हाल ही में धर्मेंद्र ने फिल्म प्रतिज्ञा से जुड़े कई वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था। 45 साल पहले धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की फिल्म प्रतिज्ञा सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। आपको बता दें कि फिल्म प्रतिज्ञा ने धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के अलावा अजीत और कैस्टो मुखर्जी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।
A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on
A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on
पढ़ें: कोरोना के बाद अब चीन के नए वायरस से घबराईं सोनम कपूर, बोलीं- 'यह सच न हो'