महिला के साथ हुई हिंसक घटना का वीडियो देख भड़कीं नेहा धूपिया
महिला के साथ हुई हिंसा पर भड़कीं नेहा धूपिया और सोनम कपूर ने लगाई इंस्टाग्राम को फटकार, ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी के संबोधन पर कार्तिक आर्यन ने बोली ऐसी बात
कोरोना काल के बीच देशवासियों का मनोबल बढ़ाने और उनके लिए नई घोषणा को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत में कोरोना वायरस के हालातों और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को लेकर नई घोषणा की। इस बीच पीएम मोदी के संबोधन को लेकर फिल्मी सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
निर्माता प्रेरणा अरोड़ा को मिला विवेक ओबेरॉय का साथ
अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने विवादों के लिए चर्चित रहीं फिल्म निर्माता प्रेरणा अरोड़ा को हिंदी सिनेमा में एक नया सहारा मिल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में शीर्षक भूमिका निभा चुके अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अब खुद निर्माता बनने की ठानी है और उनके प्रोडक्शन हाउस की जो पहली फिल्म बनने जा रही है, उसकी सूचना के लिए किए गए ट्वीट में प्रेरणा अरोड़ा का नाम खुद विवेक ने शामिल किया। प्रेरणा फिल्म निर्माताओं से धोखाधड़ी के मुकदमों के चलते गिरफ्तार भी हो चुकी हैं। इस फिल्म के हीरो विवेक ओबेरॉय नहीं होंगे।
पढ़ें: निर्माता प्रेरणा अरोड़ा को मिला विवेक ओबेरॉय का साथ, जेल से निकलने के 10 महीने बाद शुरू की ये फिल्म
कुणाल खेमू के समर्थन में उतरे विक्रांत मैस्सी
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस छिड़ी हुई है। ये बहस अब आने वाले दिनों के साथ बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में अभिनेता कुणाल खेमू ने डिजनी प्लस हॉटस्टार की प्रेस कॉन्फ्रेंस का न्यौता न मिलने पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। अब कुणाल का समर्थन किया है अभिनेता विक्रांत मैस्सी ने।
पढ़ें: कुणाल खेमू के समर्थन में उतरे विक्रांत मैस्सी, कहा- 'सिस्टम कब फेयर होगा?'
सोनम कपूर ने लगाई इंस्टाग्राम को फटकार
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों वह भाई-भतीजावाद की वजह से चर्चा में थीं। इस बार सोनम कपूर सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपना गुस्सा जाहिर करने की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपना यह गुस्सा उस समय जाहिर किया जब उनकी बहन रिया को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी मिल रही थी और इंस्टाग्राम को शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पढ़ें: सोशल मीडिया पर सोनम कपूर की बहन को मिली जान से मारने की धमकी, अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर यूं निकाला गुस्सा