सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कोरोना के बाद अब चीन के नए वायरस से घबराईं सोनम कपूर, बोलीं- 'यह सच न हो'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 01 Jul 2020 05:46 AM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor scared about new swine flu virus of china after Coronavirus said i hope this is not true
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस का संकट पूरी दुनिया में फैल चुका है। इससे लड़ने के लिए सरकार पूरी कोशिश कर रही है। कोरोना वायरस की शुरुआत चीन से हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे इस वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। इस बीच अब ऐसी खबरें आईं है कि चीन में अब नए तरह के स्वाइन फ्लू के फैलने की संभावना है जोकि एक महामारी का रूप ले सकता है। वहीं इसको लेकर अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Trending Videos
Sonam Kapoor scared about new swine flu virus of china after Coronavirus said i hope this is not true
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम कपूर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह कई मुद्दों पर अपनी राय भी देती रहती हैं। उन्होंने चीन में फैले स्वाइन फ्लू को लेकर खुलासा किया है कि वह स्वाइन फ्लू के एक वर्जन से गुजर चुकी हैं। इसलिए वह चाहती हैं कि यह सब झूठ हो जिस इस तरह की खबरें आ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor scared about new swine flu virus of china after Coronavirus said i hope this is not true
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की एक स्टोरी में चीन में फैले स्वाइन फ्लू के बारे में लिखा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मुझे स्वाइन फ्लू का एक वर्जन हो चुका है। मैं नहीं चाहती कि मेरा सबसे बुरा दुश्मन आए। यह उन सबसे मुश्किल चीजों में से है, जिससे मैं गुजरी हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि यह सच न हो।' इस पोस्ट पर सोनम कपूर के फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

Sonam Kapoor scared about new swine flu virus of china after Coronavirus said i hope this is not true
सोनम कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि सोनम कपूर स्वाइन फ्लू का शिकार हो चुकी हैं। फिल्म प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग के समय वह स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाई गई थीं। उन्हें बुखारा और ठंड की शिकायत हुई थी। इसके बाद सोनम कपूर को अस्पातल में भर्ती करवाया गया था। लंबे इलाज के बाद उन्होंने स्वाइन फ्लू से जंग जीती थी। इस दौरान सोनम कपूर को काफी तकलीफों से गुजरना पड़ा था। 

विज्ञापन
Sonam Kapoor scared about new swine flu virus of china after Coronavirus said i hope this is not true
स्वाइन फ्लू - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि पूरी दुनिया जहां इस समय कोरोना वायरस की महामारी से लड़ रही है वहीं चीन में शोधकर्ताओं ने एक नए प्रकार के स्वाइन फ्लू का पता लगाया है। यह भी महामारी का रूप लेने में सक्षम है। इस बात का दावा अमेरिकी विज्ञान पत्रिका पीएनएएस ने एक अध्ययन में कहा गया है। इसे जी-4 नाम दिया गया है। यह आनुवंशिक रूप से एच1एन1 का ही एक रूप है जो 2009 में महामारी का कारण बना था।

पढ़ें: पीएम मोदी के संबोधन पर कार्तिक आर्यन ने बोली ऐसी बात, सोशल मीडिया पर होने लगे ट्रेंड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed