सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Tigmanshu Dhulia 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में ये किरदार कर तिग्मांशु धूलिया ने खूब बटोरी थी सुर्खियां, बिना गॉडफादर के बॉलीवुड में यूं बनाई पहचान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 01 Jul 2020 04:56 AM IST
विज्ञापन
Tigmanshu Dhulia Birthday Special in Hindi: know unknown facts about him
तिग्मांशु धूलिया बर्थडे - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक, स्क्रीन राइटर और अभिनेता तिग्मांशु धूलिया अपना जन्मदिन तीन जुलाई को मनाते हैं। उनका जन्म साल 1967 में उत्तर प्रदेश के इलाहबाद में हुआ था। तिग्मांशु धूलिया के पिता केशव चन्द्र धूलिया हाईकोर्ट के जज थे और मां सुमित्रा धूलिया संस्कृत की प्रोफेसर थीं। तिग्मांशु धूलिया ने अपनी शुरुआती पढ़ाई इलाहबाद से ही की थी। उन्होंने साल 1986 में इतिहास में ग्रेजुएशन करने के बाद दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लिया था। 

Trending Videos
Tigmanshu Dhulia Birthday Special in Hindi: know unknown facts about him
तिग्मांशू धूलिया - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत तिग्मांशु धूलिया ने बतौर कास्टिंग निर्देशक के रूप में की थी। उन्होंने बैंडिट क्वीन और द वॉरियर जैसी फिल्मों के लिए कास्टिंग निर्देशक का काम किया था। इसके बाद वह केतन मेहता की फिल्म सरदार और प्रदीप कृष्ण की इलेक्ट्रिक मून में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम करने लगे। वहीं निर्देशक के तौर पर तिग्मांशु धूलिया की पहली फिल्म हासिल थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tigmanshu Dhulia Birthday Special in Hindi: know unknown facts about him
तिग्मांशु धूलिया - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म हासिल में इरफान खान, जिम्मी शेरगिल और हर्षिता भट्ट जैसी कलाकार मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म साल 2003 में आई थी। तिग्मांशु धूलिया की इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर खूब सुर्खियां बटोरीं। दर्शक ने फिल्म हासिल को खूब पसंद किया था। इस फिल्म ने अभिनेता इरफान खान को बॉलीवुड में एक अलग पहचान भी दिलाई थी। उनके नेगेटिव किरदार को काफी पसंद किया गया था। 

Tigmanshu Dhulia Birthday Special in Hindi: know unknown facts about him
तिगमांशु धूलिया - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म हासिल के बाद तिग्मांशु धूलिया ने कई शानदार फिल्मों का निर्देशन किया है। उन्हें अपनी कई फिल्मों के लिए पुरस्कार भी मिल चुके हैं। तिग्मांशु धूलिया को साल 2012 में आई फिल्म पान सिंह तोमर के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। इस फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। इसके अलावा तिग्मांशु धूलिया ने और भी कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया है। 

विज्ञापन
Tigmanshu Dhulia Birthday Special in Hindi: know unknown facts about him
तिग्मांशु धूलिया - फोटो : सोशल मीडिया

बतौर अभिनेता के तौर पर तिग्मांशु धूलिया की बात करें तो उन्होंने कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों खास जगह बनाई। साल 2012 में आई फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में उनके रामाधीर सिंह के किरदार कभी नहीं भुलाया जा सकता है। इसके अलावा वह साहेब बीवी और गैंगस्टर, शाहिद, तेवर और जीरो जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोह मनवा चुके हैं।

पढ़ें: असल जिंदगी में शादी से पहले ही मां का रोल निभा चुकी हैं ये सात अभिनेत्रियां, खूब बटोरी थीं सुर्खियां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed