बॉलीवुड सिनेमा मेें अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर और दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। बड़े पर्दे से दूर होने के बावजूद धर्मेंद्र अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहते हैं और अपनी जिंदगी की कुछ यादें अक्सर साझा करते रहे हैं। धर्मेंद्र को कई बार सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए भी देखा गया है। एक बार फिर से उन्होंने पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट को साझा करते हुए वह फिर से भावुक हो गए हैं।
मां की तस्वीर साझा कर भावुक हुए धर्मेंद्र, लिखा- 'मां बोली थीं तेरे नाना नानी जिंदा हैं...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल धर्मेंद्र ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अपनी मां की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने एक किस्सा बताया है। किस्सा बताते हुए वह भावुक हो गए थे। धर्मेंद्र ने अपने ट्वीट में लिखा , 'दिल से जुदा हूं...दोस्तों, कह देता हूं, छोटा था। मां से कह बैठा, तू कभी छोड़ के न जाएगी मुझे...तू हमेशा जिंदगा रहेगी। सीने से लिपटा लिया मां कहने लगी, तेरे नाना नानी जिंदा हैं क्या? मैं भी तो, उन बिन जिंदा हूं...' इस तरह धर्मेंद्र ने अपनी मां को याद किया है।
धर्मेंद्र के फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। धर्मेंद्र अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुए भावुक हो जाते हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने पुराने घर की तस्वीर साझा की। घर की तस्वीर को साझा करते हुए उन्हें अपने बचपन की याद आ गई और वह भावुक हो गए। धर्मेंद्र ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अपने पुराने घर की तस्वीर को साझा की थी। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने अपने बाबूजी और बचपन की यादों की याद किया था।
Dil se juda hoon....dosto....kahe deta hoon ....chhota tha ...maa se kah baitha.....tu kabhi chhod ke na jaaye gi mujhe ...tu hameesha zinda rahegi.... seena se lipta liya maa ne.....kahne lagi ... “tere Nana Nani zinda hain kiya? ...Main bhi to.....un bin zida hoon”....🙏 pic.twitter.com/kgHKk9C6P2
तस्वीर के साथ उन्होंने अपनी ट्वीट में लिखा- "मेरे बाबू जी का घर, इस दर से आते-जाते, उस के दर पर माथा टेकते, दुआएं मांगते गुजरता था मैं। आभारी हूं उस ने सुन ली, इस दर ने बड़े प्यार से आशीर्वाद दे कर विदा किया था। ये घर मेरे बाबू जी का घर है, यहीं बचपन गुजरा था। बहुत याद आता है दोस्तों!!! अपने अगले ट्वीट में धर्मेंद्र ने लिखा, "खुशियां बांटता, दर्द सुनाने लगा। नहीं-नहीं, आज के बाद कभी नहीं।" धर्मेंद्र की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद कहा जा सकता है कि उन्हें अपना पुराना घर बहुत याद आ रहा हो, साथ ही वह अपने बचपन को भी याद कर रहे हों।
आपको बता दें कि अभिनेता धर्मेंद्र बॉलीवुड के उन दिग्गज कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कई शानदार फिल्में दी हैं। उन्होंने साल 1960 में आई फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से अपने करियर की शुरुआत की थी। धर्मेंद्र को 1970 के दशक के दौरान दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुष का खिताब मिल चुका है। धर्मेंद्र आखिरी बार फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' साल 2018 में आई थी। ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।
पढ़ें: EXCLUSIVE: उन्नाव बलात्कार कांड पर शुरू हुई फिल्म, डिजिटल दुनिया की ये अभिनेत्री करेगी लीड किरदार