बॉलीवुड को 'धड़कन', 'बेवफा', 'लुटेरे' जैसी कई सुपर डुपर हिट फिल्में देने वाले निर्देशक धर्मेश दर्शन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। धर्मेश दर्शन की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में साल 1996 में आई फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' का नाम भी शामिल है। आमिर खान और करिश्मा कपूर स्टारर इस फिल्म की कहानी से लेकर गाने तक सभी को खूब पसंद आए थे। लेकिन आज हम बात फिल्म की नहीं बल्कि हाल ही में धर्मेश दर्शन द्वारा किए गए एक खुलासे कि करेंगे, जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए हैं। दरअसल, धर्मेश ने दावा किया है कि करिश्मा कपूर ने अपने दादा राज कपूर को लेकर एक चौंकाने वाली बात बताई थी। चलिए जानते हैं...
Dharmesh Darshan: महिलाओं को बालों से पकड़कर खींचते थे राज कपूर! करिश्मा ने धर्मेश दर्शन के आगे किया था खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1996 में सुपरहिट फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' का निर्देशन करने वाले निर्देशक धर्मेश दर्शन ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। यह खुलासा न केवल उन्होंने बल्कि कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर और दिवंगत अभिनेता राज कपूर को भी लाइमलाइट में ले आया है। दरअसल, धर्मेश दर्शन ने हाल ही में लहरें को दिए एक इंटरव्यू में दावा किया है कि करिश्मा कपूर ने फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें अपने दादा राज कपूर को लेकर कुछ बताया था। करिश्मा ने बताया था कि उन्होंने राज कपूर को महिलाओं को उनके बालों से पकड़ते हुए और अभद्रता करते हुए देखा है।
हाल ही में एक मीडिया संस्थान के साथ की गई बातचीत में धर्मेश दर्शन ने बताया कि वह और आमिर दोनों 'राजा हिंदुस्तानी' में एक सीन की शूटिंग करने को लेकर संशय में थे। इस सीन में नशे में धुत्त आमिर को करिश्मा को उनके बालों से खींचते हुए उनके साथ हिंसक बर्ताव करना था। आमिर ने यहां तक सुझाव दिया था कि उन्हें करिश्मा को उनके बालों के बजाय उनका हाथ पकड़ते हुए खींचना चाहिए। लेकिन करिश्मा ने निर्देशक और आमिर को जोर देकर कहा था कि वे सीन को प्लानिंग के हिसाब से आगे बढ़ाएं। धर्मेश दर्शन ने बताया कि अभिनेत्री उन्हें एक तरफ ले गई थीं और कहा था कि वह यह सीन करना चाहती हैं।
Leo: 'लियो' के प्रचार के दौरान घायल हुए निर्देशक लोकेश कनगराज, सभी कार्यक्रमों को रद्द कर लौटे तमिलनाडु
Salman Khan: 'ऊपर वाला सिर देखकर सरदारी देता है..' सलमान ने बिशन सिंह बेदी के निधन पर अंगद के लिए लिखा संदेश
धर्मेश दर्शन की फिल्मों की बात करें तो निर्देशक ने 'राजा हिंदुस्तानी' के साथ ही 'धड़कन', 'मेला' और 'लुटेरे' जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया है। वहीं करिश्मा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री फिलहाल फिल्म पर्दे से दूर हैं। हालांकि, अभिनेत्री सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं, जिन पर उनके फैंस खूब प्यार बरसाते हैं।