बीते दिन क्रिकेट जगत से दिग्गज क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के निधन की दुखद खबर ने सभी का दिल तोड़ दिया है। क्रिकेट जगत से लेकर फिल्मी दुनिया तक की बड़ी-बड़ी हस्तियों को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान के निधन से गहरा सदमा लगा है। तमाम सितारे बिशन सिंह बेदी के निधन पर शोक व्यक्त करने के साथ ही उनके बेटे और अभिनेता अंगद सिंह बेदी को ढांढस बंधा रहे हैं। शाहरुख खान से लेकर अनुपम खेर जैसे सितारों के शोक जताने के बाद अब हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर दिग्गज क्रिकेटर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Salman Khan: 'ऊपर वाला सिर देखकर सरदारी देता है..' सलमान ने बिशन सिंह बेदी के निधन पर अंगद के लिए लिखा संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी फिरकी में बैट्समैन को उलझाने वाले दिग्गज क्रिकेटर और अभिनेता अंगद सिंह बेदी के पिता बिशन सिंह बेदी का बीते दिन निधन हो गया है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने 77 साल की उम्र में अंतिम सांस ली, जिसकी जानकारी उनके बेटे अंगद सिंह बेदी ने दी। क्रिकेट की दुनिया में अपनी छाप छोड़ने वाले बिशन सिंह बेदी के निधन से सभी गहरे सदमे में हैं। तमाम सितारों के शोक व्यक्त करने के बाद अब अंगद बेदी संग 'टाइगर जिंदा है' में साथ काम करने वाले सलमान खान ने बिशन सिंह बेदी के निधन पर दुख जताते हुए अभिनेता के लिए एक खास मैसेज लिखा।
अभिषेक बच्चन ने भी क्रिकेट लीजेंड के निधन पर शोक व्यक्त किया और लिखा, 'हमने आज एक लीजेंड खो दिया! बिशन सिंह बेदी जी को हमेशा महानतम लोगों में से एक के रूप में याद किया जाएगा। कई मौकों पर उनके साथ बातचीत करने का सम्मान मिला, आखिरी बार घूमर के निर्माण के दौरान। उनकी गर्मजोशी और प्यार को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और भगवान उन्हें इस कठिन समय के दौरान शक्ति दे। अंगद बेदी मजबूत रहें। उन्हें शाश्वत शांति मिले।'
Main Atal Hoon: बड़े पर्दे पर गूंजेगा वाजपेयी का संकल्प गान, हिंदू तन-मन, हिंदू जीवन, रग-रग हिंदू मेरा परिचय!
बिशन सिंह बेदी ने सोमवार को अंतिम सांस ली। वह 77 वर्ष के थे। बिशन सिंह बेदी ने 67 टेस्ट और 10 एक दिवसीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और कुल मिलाकर अपने करियर में 273 विकेट लिए। खेल के बारे में अपनी गहरी समझ के लिए प्रसिद्ध, बिशन सिंह बेदी की शानदार और लयबद्ध गेंदबाजी एक्शन, अद्भुत स्पिन उत्पन्न करने की उनकी क्षमता और गेंद के साथ उनके अनुशासन ने उन्हें जबर्दस्त सफलता दिलाई थी।
Karan Veer Mehra: पवित्र रिश्ता फेम करण वीर मेहरा का निधि सेठ से हुआ तलाक, शादी के 2 साल बाद टूटा रिश्ता