फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Main Atal Hoon: बड़े पर्दे पर गूंजेगा वाजपेयी का संकल्प गान, हिंदू तन-मन, हिंदू जीवन, रग-रग हिंदू मेरा परिचय!

Tue, 24 Oct 2023 04:18 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Tue, 24 Oct 2023 04:18 PM IST
विज्ञापन
Main Atal Hoon resolution song of Vajpayee will echo on big screen in Pankaj Tripathi Vinod Bhanushali Film
विनोद भानुशाली, पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग छवि बनाने में कामयाब रहे निर्माता विनोद भानुशाली की इन दिनों पांचों अंगुलियां घी में हैं। साल की सबसे बेहतरीन फिल्मों में उनकी फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ नंबर वन चल रही है और अगले साल सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्मों में भी उनकी ही फिल्म ‘मैं अटल हूं’ ही अव्वल नंबर है। बायोपिक के बाजीगर बनते जा रहे विनोद भानुशाली के तरकश में अभी ‘शेर सिंह राणा’ का तीर तो बाकी ही है, वह दो-तीन और ऐसी ही कहानियों पर काम शुरू कर चुके हैं, जिनकी जानकारी बहुत जल्द सामने आने वाली है।

 

Main Atal Hoon resolution song of Vajpayee will echo on big screen in Pankaj Tripathi Vinod Bhanushali Film
मैं अटल हूं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
इन दिनों विनोद भानुशाली के दिन रात सब उस फिल्म के लिए समर्पित है, जिसकी तरफ देश की तीन पीढ़ियां टकटकी लगाए देख रही हैं। फिल्म है, देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक ‘मैं अटल हूं’। पंकज त्रिपाठी ने फिल्म में वाजपेयी के किरदार में जो जादू जगाया है, उसके चर्चे अभी से दुनिया भर में हैं। खुद पंकज बताते हैं, ‘मैं हाल ही में बिहार में था। अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए। लोग दुख जताने तो आ ही रहे थे, लेकिन किसी भी पार्टी का नेता हो, अधिकारी हो या आम इंसान हो, सब एक सवाल जाते जाते जरूर पूछ लेते थे कि भैया वह अटल वाली पिक्चर कब आ रही है?’

 

Main Atal Hoon resolution song of Vajpayee will echo on big screen in Pankaj Tripathi Vinod Bhanushali Film
टीम के साथ विनोद भानुशाली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इधर, मुंबई स्थित भानुशाली स्टूडियोज में फिल्म ‘मैं अटल हूं’ पर कई विभागों में काम जारी है। कहीं फिल्म की एडिटिंग हो रही है, कहीं इसका बैकग्राउंड म्यूजिक तैयार हो रहा है तो फिल्म का संगीत विभाग स्वंय अटल बिहारी वाजपेयी के लिखे उन गीतों पर काम कर रहा है जिन्हें इस फिल्म में शामिल किया जाना है। वाजपेयी के कवि हृदय पर खास फोकस करने वाली इस फिल्म में उनका जो संकल्प गान गूंजने वाला है, वह कुछ इस तरह शुरू होता है...
मैं शंकर का वह क्रोधानल कर सकता जगती क्षार-क्षार
डमरू की वह प्रलय-ध्वनि हूं जिसमें नचता भीषण संहार
रणचण्डी की अतृप्त प्यासमैं दुर्गा का उन्मत्त हास
मैं यम की प्रलयंकर पुकारजलते मरघट का धुआंधार
फिर अन्तरतम की ज्वाला सेजगती में आग लगा दूं मैं
यदि धधक उठे जलथलअम्बरजड़चेतन तो कैसा विस्मय?
हिंदू तन-मनहिंदू जीवनरग-रग हिंदू मेरा परिचय!”
विज्ञापन
विज्ञापन
Main Atal Hoon resolution song of Vajpayee will echo on big screen in Pankaj Tripathi Vinod Bhanushali Film
अटल बिहारी वाजपेयी, पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यही वह गीत है जिसे देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का तेजोमयी रूप दिखाने के लिए अक्सर मंचों पर गाया जाता है और यह गीत अब बहुत जल्द दुनिया भर के सिनेमाघरों में भी बजने जा रहा रहा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रहे और फिर पहले भारतीय जनसंघ और उसके बाद भारतीय जनता पार्टी की स्थापना में प्रमुख भूमिका निभाने वाले जननेता अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनकथा पर बनी फिल्म “मैं अटल हूं” में वाजपेयी रचित ये गीत भी कहानी के एक प्रमुख पड़ाव पर शामिल किया गया है और इसकी संगीत रचना इन दिनों मुंबई में कुछ दिग्गज संगीतकार और गायक मिलकर कर रहे हैं।
विज्ञापन
Main Atal Hoon resolution song of Vajpayee will echo on big screen in Pankaj Tripathi Vinod Bhanushali Film
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म “मैं अटल हूं” के निर्देशक रवि जाधव अपनी इस फिल्म की कथावस्तु और इसके प्रस्तुतीकरण को हालांकि बहुत गोपनीय बनाए हुए हैं लेकिन जिन लोगों ने भी फिल्म के रशेज अभी तक देखे हैं, वे इसके निर्माता विनोद भानुशाली की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। विनोद की पिछली फिल्म “सिर्फ एक बंदा काफी है” को लगातार पुरस्कार मिल रहे हैं। राजस्थान के वकील पी सी सोलंकी की इस बायोपिक में आसाराम बापू केस को कथा का मुख्य आधार बनाया गया है। इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले मनोज बाजपेयी को अब तक कई पुरस्कार मिल चुके हैं। और, फिल्म “मैं अटल हूं” की टीम का मानना है कि ऐसा ही कुछ इस फिल्म की रिलीज के बाद इसमें अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभा रहे पंकज त्रिपाठी के साथ होने वाला है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed