फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'धूप में निकला न करो' वाली एक्ट्रेस अब है फिल्मी दुनिया से दूर, शादी के बाद रह रही विदेश में

Wed, 30 Jun 2021 04:06 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 30 Jun 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
dhoop mein nikla na karo actress madhavi Life untold facts about amitabh bachchan actress
माधवी - फोटो : ट्विटर

80 और 90 का दशक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी महत्वपूर्ण दौर रहा है। इस दशक में बॉलीवुड ने कई अभिनेत्रियों को पर्दे पर राज करते देखा। लेकिन अब ये अभिनेत्रियां बड़े पर्दे से दूर हैं। गुमनाम सितारे में आज हम बात करने जा रहे हैं, दक्षिण भारतीय फिल्मों की स्टार रहीं माधवी की। माधवी ने दक्षिण भारतीय फिल्मों के अलावा हिंदी की भी कुछ फिल्मों में काम किया।



क्यों फिल्मी दुनिया को छोड़कर चली गईं माधवी?
धूप में निकला ना करो रूप की रानी...ये गाना तो आपने खूब सुना होगा। इस गाने में अमिताभ बच्चन के साथ रोमांस करने वाली हीरोइन थीं माधवी। 80 के दशक में माधवी काफी पॉपुलर थीं लेकिन एक समय के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। 

dhoop mein nikla na karo actress madhavi Life untold facts about amitabh bachchan actress
माधवी - फोटो : ट्विटर

माधवी का जन्म 14 सितंबर 1962 को हुआ था। वो 58 साल की हो चुकी हैं। माधवी की गिनती उन एक्ट्रेसेस में की जाती है, जिन्होंने साउथ की फिल्मों से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया और बाद में बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया।
 

dhoop mein nikla na karo actress madhavi Life untold facts about amitabh bachchan actress
माधवी - फोटो : सोशल मीडिया

माधवी ने अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा सुपरहिट फिल्म एक दूजे के लिए में भी माधवी साइड रोल में नजर आईं। इसके अलावा माधवी ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म अंधा कानून और अग्निपथ में काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
dhoop mein nikla na karo actress madhavi Life untold facts about amitabh bachchan actress
माधवी - फोटो : ट्विटर

माधवी ने तेलुगु फिल्म 'थूरपु पद्मारा' में अभिनय किया था। ये फिल्म सुपरहिट रही थी। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। 80 के दशक में वे हर डायरेक्टर की पहली पसंद थीं।

विज्ञापन
dhoop mein nikla na karo actress madhavi Life untold facts about amitabh bachchan actress
माधवी - फोटो : ट्विटर

माधवी ने 14 फरवरी 1996 को राल्फ शर्मा से शादी कर ली थी। माधवी और राल्फ की पहली मुलाकात हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ योगा साइंस एंड फिलॉसफी में हुई थी। इसके बाद माधवी कम फिल्मों में ही नजर आईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed