{"_id":"69e4fde3179c094f470ad5f3","slug":"dhurandhar-2-box-office-collection-day-32-ranveer-singh-aditya-dhar-film-2026-04-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड पर टिकी 'धुरंधर 2' की निगाहें, जानें रणवीर सिंह की फिल्म का 32वें दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड पर टिकी 'धुरंधर 2' की निगाहें, जानें रणवीर सिंह की फिल्म का 32वें दिन का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Anju Bajpai
Updated Sun, 19 Apr 2026 09:57 PM IST
सार
Dhurandhar The Revenge: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने दुनिया भर में कमाई करके अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' को पछाड़ दिया है। अब इसकी नजरें प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
1 of 7
धुरंधर 2 का कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 'धुरंधर 2' अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है। जानिए आज 'धुरंधर 2' ने 32वें दिन कितने की कमाई की है। क्या रणवीर सिंह की यह फिल्म 'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी?
Trending Videos
2 of 7
'धुरंधर 2' और 'पुष्णा 2'
- फोटो : X
'धुरंधर 2' ने 'पुष्णा 2' को दी मात
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने दुनिया भर में कमाई करके अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' को पीछे छोड़ दिया है। 'धुरंधर द रिवेंज' ने दुनिया भर मे कुल 1750 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 'पुष्पा 2' ने कुल 1742 करोड़ रुपये कमाए थे। अब 'धुरंधर 2' भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गई है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर 'दंगल' (2070 करोड़) और दूसरे नंबर पर 'बाहुबली 2' (1788 करोड़) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
धुरंधर द रिवेंज
- फोटो : X
'धुरंधर द रिवेंज' का रविवार का कलेक्शन
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर आज पांचवें रविवार को 32वें दिन 4.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने अब तक बॉलीवुड ऑफिस पर कुल 1,114.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
4 of 7
धुरंधर द रिवेंज
- फोटो : इंस्टाग्राम
'धुरंधर 2' की अभी तक की कमाई-
दुनिया भर में- 1750 करोड़ रुपये
भारत में- 1,114.91 करोड़ रुपये (घरेलू बाजार में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई)
विदेशों में- 46 मिलियन डॉलर (लगभग 380-390 करोड़ रुपये)
'पुष्पा 2' ने भारत में 1234 करोड़ रुपये कमाए थे, जो अभी भी घरेलू रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
5 of 7
धुरंधर 2 और बाहुबली 2
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या 'बाहुबली 2' को हरा पाएगी 'धुरंधर द रिवेंज'?
हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के अनुसार, फिलहाल, 'धुरंधर 2' की नजरें अब प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' पर है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' फिल्म 'बाहुबली 2' से सिर्फ 33-38 करोड़ रुपये पीछे है। अगर अगले कुछ हफ्तों में फिल्म अच्छी कमाई करती रही है, तो वह 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ सकती है। लेकिन 'दंगल' का रिकॉर्ड (2070 करोड़) तोड़ना क्या रणवीर सिंह की फिल्म के आसान होगा?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X