{"_id":"69d1187aab730dcab80b09d0","slug":"dhurandhar-2-day-17-saturday-box-office-collection-film-earn-1000-crore-soon-2026-04-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"1000 करोड़ कमाने से चंद कदम दूर 'धुरंधर 2', जानें 17वें दिन की कितनी कमाई; वर्ल्डवाइड अभी ‘पुष्पा 2’ से पीछे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
1000 करोड़ कमाने से चंद कदम दूर 'धुरंधर 2', जानें 17वें दिन की कितनी कमाई; वर्ल्डवाइड अभी ‘पुष्पा 2’ से पीछे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Poonam Kandari
Updated Sat, 04 Apr 2026 07:28 PM IST
सार
Dhurandhar 2 Day 17 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में 17 दिन हो चुके हैं। आज शनिवार को क्या इसकी कमाई में इजाफा हुआ? फिल्म ने 17वें कितना कमाया? जानिए।
आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इस साल रिलीज हुई फिल्मों और बड़ी हिट फिल्मों को इसने कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है। ‘धुरंधर 2’ ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जानिए, वीकेंड पर यानी शनिवार को इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
Trending Videos
2 of 5
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या 1000 करोड़ का आंकड़ा किया पार?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 17वें दिन 14.23 करोड़ रुपये कमाए हैं, यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। इस फिल्म ने 16वें दिन 21.55 करोड़ रुपये की कमाई थी। वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 973.60 करोड़ रुपये को चुका है। फिल्म को वीकएंड का फायदा मिल सकता है, इसकी कमाई में अच्छा-खास इजाफा देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म 'धुरंधर 2' में राकेश बेदी
- फोटो : इंस्टाग्राम -@ BollywoodBubble
‘पुष्पा 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन से अभी दूर
अब तक ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड 1,525.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस साल रिलीज हुई कई भारतीय फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को यह पहले ही पार कर चुकी है। अब इसकी निगाहें साउथ फिल्म ‘पुष्पा 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर है। फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने वर्ल्डवाइड 1,742.10 करोड़ रुपये कमाए थे। यह आंकड़ा छूने से अभी ‘धुरंधर 2’ दूर है।
4 of 5
धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने ही पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ा
‘धुरंधर 2’ ने फिल्म ‘धुरंधर’ की कमाई का रिकॉर्ड भी कुछ दिन पहले तोड़ा था। फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारत में कुल 840.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं वर्ल्डवाइड ‘धुरंधर’ ने 1,307.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस तरह देखा जाए तो ‘धुरंधर 2’ अपनी ही पिछली फिल्म से ज्यादा कमाई कर ली है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' में रयान गोसलिंग
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ का ‘धुरंधर 2’ के आगे क्या है हाल?
इन दिनों हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ भी भारतीय दर्शक देख रहे हैं। इस फिल्म ने शनिवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2.90 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि इसने नौवें दिन 3.55 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 31.15 करोड़ रुपये हो चुका है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘धुरंधर 2’ के बड़े कलेक्शन की ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ बराबरी तो नहीं कर सकी है, लेकिन वह अपने हिसाब से ठीक ही कमा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।