फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhvani Bhanushali: आवाज की दुनिया में ध्वनि का सबसे बड़ा धमाका, बनीं 1.5 बिलियन व्यूज पाने वाली यंगेस्ट स्टार

Wed, 05 Apr 2023 03:02 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 05 Apr 2023 03:02 PM IST
विज्ञापन
Dhvani Bhanushali makes a big record her song Vaaste Garners 1.5 Billion YouTube Views
ध्वनि भानुशाली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बिलियन स्टार का तमगा पहले ही पा चुकीं गायिका और संगीतकार ध्वनि भानुशाली ने अब एक नया तमगा अपने नाम के साथ जोड़ लिया है। उनके सुपरहिट गाने ‘वास्ते’ ने यूट्यूब पर व्यूज का एक ऐसा नया पड़ाव पार किया है, जिसके दूसरी तरफ आज तक कोई भी भारतीय संगीत कलाकार इतनी कम उम्र में नहीं जा पाया। यह गाना यूट्यूब पर 1.5 बिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है, जिसके साथ ही इस मुकाम को हासिल करने वाली ध्वनि सबसे कम उम्र की भारतीय कलाकार बन गई हैं।

Dhvani Bhanushali makes a big record her song Vaaste Garners 1.5 Billion YouTube Views
ध्वनि भानुशाली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ध्वनि के गाने ‘वास्ते’ के संगीतकार हैं तनिष्क बागची और इसके बोल लिखे हैं अराफात महमूद ने। इस गाने में ध्वनि के साथ निखिल डिसूजा की भी आवाज शामिल हैं। चर्चित निर्देशक जोड़ी राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा निर्देशित ‘वास्ते’ के म्यूजिक वीडियो को यूट्यूब पर टी सीरीज ने रिलीज किया।

Dhvani Bhanushali makes a big record her song Vaaste Garners 1.5 Billion YouTube Views
ध्वनि भानुशाली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘वास्ते’ को मिली इस नई सफलता के बारे में ध्वनि कहती हैं, ‘ये मेरे जीवन का सबसे बड़ा करिश्मा है। मैं उन सभी लोगों की हमेशा आभारी रहूंगी, जिन्होंने यूट्यूब पर इसे देखा है। यह दर्शकों का प्यार और साथ है और यह मुझे और ज्यादा काम करने और संगीत के जादू को हर बार नए तरह से रचने के लिए प्रेरित करता है। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं, जो मेरे साथ इस खूबसूरत गीत को बनाने में शामिल थे, हमारी छाप हमेशा के लिए रहेगी।’
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने फिर बॉलीवुड पर कसा तंज, कहा- बड़े बजट की फिल्में क्यों हो रहीं फ्लॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhvani Bhanushali makes a big record her song Vaaste Garners 1.5 Billion YouTube Views
ध्वनि भानुशाली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ध्वनि भानुशाली ने ‘इशारे तेरे’ के साथ पॉप वर्ल्ड में अपनी शुरुआत की और उसके बाद उन्होंने एक और हिट ‘लेजा रे’ से आगे बढ़ाया। उनके गाने ‘वास्ते’ ने उन्हें भारतीय कलाकारों की पहली लिस्ट में शामिल करा दिया। ये गाना विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले 10 म्यूजिक वीडियोज की लिस्ट में भी शामिल हो चुका है। यूट्यूब रिवाइंड 2019 में शामिल होने वाली ध्वनि इकलौती इंडियन म्यूजिक आर्टिस्ट रही हैं। सोशल मीडिया पर ‘वास्ते’ की करीब पांच लाख से भी ज्यादा रील मौजूद हैं।
ShahRukh Khan: जब पठान ने जुबान पर चढ़ा बनारसी पान का रंग, वायरल वीडियो देख फैंस भी रह गए दंग

विज्ञापन
Dhvani Bhanushali makes a big record her song Vaaste Garners 1.5 Billion YouTube Views
ध्वनि भानुशाली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'वास्ते' के अलावा ध्वनि ने कई और हिट गाने भी दिए हैं, जिनमें 'दिलबर' (बाटला हाउस), 'दुनिया' (लुका छुपी), 'साइको सइयां' (साहो) के साथ-साथ ‘मेरा यार’, ‘डायनामाइट’, ‘कुड़ी मेरी’ और ‘मेहंदी’ शुमार हैं। 1.5 बिलियन व्यूज पार करने वाले भारतीय गानों में भक्ति गीत 'हनुमान चालीसा' लिस्ट में सबसे ऊपर है। वहीं रीजनल गानों में पंजाबी गीत 'लहंगा' और एक हरियाणवी गीत '52 गज का दामन' शामिल हैं। ध्वनि इस लिस्ट में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की कलाकार हैं।
Karan Johar: इस अभिनेत्री का करियर बर्बाद करना चाहते थे करण जौहर, लेकिन फिर बीच में आ गया यह शख्स और...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed