भारतीय लोकप्रिय संगीत में बिलिनेयर बेबी के नाम से मशहूर हो चुकीं गायिका ध्वनि भानुशाली ‘जनता कर्फ्यू’ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐसी पहल मानती हैं जिससे लाखों करोड़ों लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाया जा सकता है। अपने परिवार के साथ आज अपना जन्मदिन मना रहीं ध्वनि ने इस बात पर संतोष जताया कि युवा पीढ़ी ने हालात की गंभीरता को समझा और जनता कर्फ्यू का सुबह से पालन किया है। ध्वनि के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उनकी कुछ खास उपलब्धियां।
जनता कर्फ्यू के दौरान परिवार के साथ जन्मदिन मना रहीं ध्वनि, आज रात दिखेंगी मिर्ची म्यूजिक अवार्ड्स में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे कम उम्र की पॉप सेंसेशन
ध्वनि भानुशाली भारत की सबसे कम उम्र की पॉप गायिका हैं। उनके सुपरहिट गाने वास्ते, दिलबर और लेजा रे यूट्यूब पर अब तक 3.34 अरब बार देखे जा चुके हैं। इतने ज्यादा हिट्स पाने वाली वह भारत की इकलौती गायिका हैं। ध्वनि की शोहरत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके कैंपस शोज में हजारों की भीड़ उनकी एक झलक पाने को बेताब रहती है।
बिलबोर्ड, बीबीसी म्यूजिक पर मिली जगह
ध्वनि के हिंदी फिल्मों में गाए हुए गाने जैसे दिलबर, सौदा खरा खरा, साइको सैंया और दुनिया ने भी संगीत की दुनिया में बहुत नाम कमाया है। इन गानों को बिलबोर्ड, बीबीसी म्यूजिक जैसे दुनिया के कई सबसे बड़े म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर जगह दी गई है। यह ध्वनि के लिए और भारत के लिए भी गर्व की बात है।
दुनिया के टॉप 10 गायकों में शुमार
दुनिया में अलग-अलग भाषाओं में बने गानों में कुछ ही गाने ऐसे हैं, जिनको पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। ध्वनि का सिंगल गाना 'वास्ते' भी उन शीर्ष 10 गानों में से एक है, जिसको वैश्विक स्तर पर पसंद किया गया है। वह वर्ष 2019 के यूट्यूब रिवाइंड में शामिल की गईं एकमात्र भारतीय संगीत कलाकार हैं।
डेढ़ महीने में किए 10 से ज्यादा लाइव कॉन्सर्ट
ध्वनि मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु जैसे भारत के महानगरों में अकेले संगीत कार्यक्रमों के साथ लाइव कंसर्ट प्रस्तुत करने के लिए भी जानी जाती है। उन्होंने मात्र डेढ़ महीने के बहुत ही कम अंतराल में 10 से भी ज्यादा कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया है, जोकि खुद में एक रिकॉर्ड है। किसी भी युवा या अनुभवी संगीतकार के लिए यह बहुत बड़ी बात है।