दीया मिर्जा ने जानकारी दी है कि वो दो महीने पहले ही मां बन चुकी हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। दीया ने बताया 14 मई को उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है जिसका नाम अव्यान आजाद है। मालूम हो कि दीया ने इसी साल 15 फरवरी को बिजनसमैन वैभव रेखी से शादी की है। शादी के लगभग डेढ़ महीने बाद उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी अपने फैंस को दी थी। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे की एक झलक दिखाते हुए कहा कि 14 मई को उनके बेटा का जन्म हुआ था। साथ ही अभिनेत्री ने विदेशी लेखिका एलिजाबेथ स्टोन की कुछ लाइने भी साझा की है। उन्होंने लिखा, 'आपका एक बच्चा होने के लिए आपको हमेशा ये फैसला लेना पड़ता है कि आपका दिल आपके शरीर के आस-पास हमेशा रहे।' उन्होंने आगे लिखा, 'ये शब्द इस समय वैभव और मेरी भावनाओं का पूरी तरह से उदाहरण हैं। हमारे दिल की धड़कन, हमारे बेटे अव्यान आजाद रेखी का जन्म 14 मई को हुआ था। जल्दी पहुंचने के बाद, नवजात आईसीयू में नर्सों और डॉक्टरों द्वारा हमारे छोटे से चमत्कार की देखभाल की गई है।'
पांच खबरें: दीया मिर्जा ने दिया बेटे को जन्म और आर्थिक तंगी से जूझ रहीं अभिनेत्री सविता बजाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई फिल्मों में काम कर चुकीं सीनियर एक्ट्रेस सविता बजाज (Savita Bajaj) पाई-पाई को मोहताज हो गई हैं। सविता बजाज कोरोना और फिर बीमारी के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। हाल ही में मदद की गुहार लगाते हुए सविता बजाज ने बताया कि उनकी सारी जमा पूंजी खत्म हो गई है और अब उनके लिए गुजारा करना मुश्किल हो गया है। सविता बजाज ने 50 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'निशांत', 'नजराना' और 'बेटा हो तो ऐसा' जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा वह 'नुक्कड़', 'मायका' और 'कवच' जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। एक बातचीत के दौरान सविता बजाज ने अपना दुख बताते हुए कहा, 'मेरी सारी जमा पूंजी खत्म हो गई है। जो भी पैसा था वह मैंने अपनी सेहत पर खर्च कर दिया। मुझे अब सांस संबंधी गंभीर परेशानियां हो गई हैं। मैं नहीं जानती कि आगे कैसे होगा।'
लॉकडाउन की मार: आर्थिक तंगी से जूझ रहीं 'नजराना' की अभिनेत्री सविता बजाज, सुनाई दुख भरी दास्तां
हाल ही में नसीरुद्दीन शाह ने दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार को लेकर ऐसी बात कही है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है। नसीर अपने बेबाक बोल के लिए मशहूर हैं और उनके इस बयान के बाद लोग उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं। 'इंडियन एक्सप्रेस' के लिए लिखे एक आर्टिकल में नसीर ने कहा कि दिलीप कुमार ने एक बड़ा स्टार होने के नाते हिंदी सिनेमा या नए कलाकारों को आगे बढ़ाने में कोई खास योगदान नहीं दिया है।
बयान: दिलीप कुमार के लिए बोले नसीरुद्दीन शाह, बड़ा स्टार होने के बाद भी सिनेमा में उनका योगदान कम
मुंबई में कार्यरत हिंदी फिल्म व मीडिया इंडस्ट्री में अपनी ‘दबंगई’ के बूते निर्माताओं, निर्देशकों, कलाकारों व तकनीशियनों को परेशान करने के आरोपों का सामना करती रही इसके कामगारों व तकनीशियनों की संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (एफडब्लूआईसीई) के दो पदाधिकारियों के खिलाफ प्रख्यात कला निर्देशक राजू सपते को आत्महत्या के लिए उकसाने/बाध्य करने का मुकदमा दर्ज हो गया है। इस बारे में पुणे में कुल पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है जिनमें से फिल्म मजदूरों का नेता होने का दावा करने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
राजू सपते सुसाइड केस: फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज के नेता नामजद, मकोका लगाने की मांग
डांस दीवाने 3: माधुरी दीक्षित ने शगुफ्ता अली को दिया था पांच लाख का चेक, अब जताया आभार