सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल में कई बड़े नाम सामने आ चुके हैं जिससे बॉलीवुड में सनसनी फैल गई है। सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर के बाद दीपिका पादुकोण का नाम सामने आया। अब खबर है कि अभिनेत्री दीया मिर्जा नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के निशाने पर हैं। दीया को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
ड्रग्स कनेक्शन में दीपिका पादुकोण के बाद दीया मिर्जा के नाम का खुलासा, एनसीबी कर सकती है पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को ही एनसीबी ने ड्रग्स कनेक्शन में एक और अभिनेत्री की ओर संकेत दिया था। बताया गया था कि यह अभिनेत्री 40 साल की हैं। अब पता चला है कि यहां अभिनेत्री दीया मिर्जा की बात हो रही थी। अब एनसीबी उन्हें पूछताछ के लिए बुला सकती है।
एनसीबी के सूत्रों से पता चला है कि ड्रग पेडलर्स अनुज केशवानी और अंकुश से पूछताछ के बाद दीया मिर्जा के नाम का खुलासा हुआ। दीया की मैनेजर उन तक ड्रग्स की खेप पहुंचाने का काम करती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा है कि साल 2019 में दीया के लिए खरीदी गई ड्रग्स की पुख्ता जानकारी मिली है।
सूत्रों के मुताबिक, दीया की मैनेजर ने ड्रग्स पेडलर्स से एक से दो बार मीटिंग की थी। दीया से पहले उनकी मैनेजर को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। उसके बाद अभिनेत्री को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
बता दें कि एनसीबी दीपिका पादुकोण को समन भेजने की तैयारी में है। एनसीबी की जांच में करिश्मा प्रकाश और दीपिका पादुकोण की चैट सामने आई है जिसमें ड्रग्स को लेकर बात हो रही है। करिश्मा प्रकाश और जया साहा एक ही कंपनी के लिए काम करती हैं। जया साहा सुशांत सिंह राजपूत की टैलेंट मैनेजर थीं।