फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut News: कंगना रणौत ने लगाया दीपिका पादुकोण पर ड्रग्स लेने का आरोप, कही ये बात

Tue, 22 Sep 2020 05:32 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 22 Sep 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case News In Hindi: Kangana Ranaut Has Drug Abuse Allegations On Deepika Padukone
कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram: kanganaranaut/ deepikapadukone

अभिनेत्री कंगना रणौत ने इन दिनों बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और सितारों को निशाने पर ले रखा है। बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जिनकी कंगना रणौत अक्सर आलोचना करती हुई नजर आती हैं। इनमें से एक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी हैं। कंगना रणौत अक्सर दीपिका पादुकोण की आलोचना और उन पर कटाक्ष करती रहती हैं। इस बार ड्रग्स को लेकर उन्होंने दीपिका पर निशाना साधा है। 

Sushant Singh Rajput Death Case News In Hindi: Kangana Ranaut Has Drug Abuse Allegations On Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल आने के बाद से कंगना रणौत लगातार ट्विटर के जरिए इस मुद्दे को उठा रही हैं। साथ ही ड्रग्स का सेवन करने को लेकर कई सितारों पर निशाना भी साध चुकी हैं। अब कंगना रणौत ने ट्विटर पर दीपिका पादुकोण को हाई सोसाइटी की अमीर स्टार किड बताते हुए उन पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया है। 

Sushant Singh Rajput Death Case News In Hindi: Kangana Ranaut Has Drug Abuse Allegations On Deepika Padukone
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

कंगना रणौत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरे बाद दोहराएं, डिप्रेशन नशीली दवाओं के दुरुपयोग का एक नतीजा है। तथाकथित हाई सोसाइटी के अमीर स्टार किड, जो आला दर्जे और अच्छी परवरिश होने का दावा करते हैं, अपने मैनेजर से पूछते हैं, माल है क्या?' इसके साथ कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, #boycottBollywoodDruggies #DeepikaPadukone

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case News In Hindi: Kangana Ranaut Has Drug Abuse Allegations On Deepika Padukone
कंगना रणौत के घर की तस्वीरें - फोटो : twitter@KanganaDaily

सोशल मीडिया पर कंगना रणौत का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि कंगना रणौत ने दीपिका पादुकोण पर यह आरोप उस समय लगाया है कि जब एनसीबी को रिया चक्रवर्ती की व्हाट्सएप चैट से 5 टॉप अभिनेत्रियों के नाम का पता चला है। हालांकि इसमें नाम एक ही अक्षर में लिखे गए हैं जिससे किसी के नाम का खुलासा तो नहीं हो पाया लेकिन अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case News In Hindi: Kangana Ranaut Has Drug Abuse Allegations On Deepika Padukone
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

रिपोर्ट्स की मानें तो रिया चक्रवर्ती की  N,J,S,D,K से ड्रग्स के लेन-देन को लेकर बात हुई है।  N, D और K के बारे में कहा जा रहा है कि यह बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियां हैं। खबरों के मुताबिक कि एनसीबी जल्द ही ड्रग्स के इस्तेमाल के मामले में सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को पूछताछ के लिए समन भेज सकती है।

पढ़ें: पिता की मर्जी के बिना शालिनी पांडे ने रखा था फिल्मों में कदम, 'अर्जुन रेड्डी' की गर्लफ्रेंड बन खूब मचाया था धमाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed