फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न के मामले में आया हुमा कुरैशी का बयान, बोलीं- 'अब तक मैं कुछ नहीं कह रही थी क्योंकि...'

Tue, 22 Sep 2020 05:22 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 22 Sep 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
Huma qureshi Reaction Anurag kashyap sexual assault accusation Matter
हुमा कुरैशी, अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम- @iamhumaq, @anuragkashyap10

अनुराग कश्यप इन दिनों यौन शोषण का आरोप झेल रहे हैं। अभिनेत्री पायल घोष ने आरोप लगाया कि अनुराग कश्यप ने उन्हें अपने घर बुलाया और उनके साथ गलत व्यवहार किया जिससे वो असहज हो गई थीं। अनुराग पर आरोप लगने के बाद इंडस्ट्री में उनके साथ काम करने वाले कलाकार सोशल मीडिया के जरिए उनके साथ बिताए अपने अनुभवों के बारे में बता रहे हैं। अब निर्देशक अनुराग कश्यप पर लगे आरोप के बीच अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने अपना बयान जारी किया है।

Huma qureshi Reaction Anurag kashyap sexual assault accusation Matter
   हुमा कुरैशी - फोटो : file photo

हुमा ने ट्विटर पर लिखा है, ''अनुराग और मैंने आखिरी बार 2012-13 में काम किया था। वे मेरे प्रिय दोस्त हैं और एक बेहद प्रतिभाशाली निर्देशक। मेरे अनुभव और जानकारी में उन्होंने मेरे या किसी और के साथ कोई गलत व्यवहार नहीं किया। जो भी अपने साथ हुई घटना का दावा करता है कि उसके साथ शोषण हुआ है, उसे अथॉरिटी, पुलिस और न्यायालय में रिपोर्ट करनी चाहिए।''

Huma qureshi Reaction Anurag kashyap sexual assault accusation Matter
हुमा कुरैशी - फोटो : amar ujala

हुमा ने ट्विटर पर साझा किए एक लंबे नोट में लिखा है, ''अब तक मैं कुछ नहीं कह रही थी क्योंकि मैं सोशल मीडिया की लड़ाइयों और मीडिया ट्रायल में विश्वास नहीं रखती हूं। मेरा नाम जिस तरह से इस मामले में घसीटा गया है उसे लेकर मैं गुस्सा हूं। सिर्फ अपने लिए गुस्सा नहीं बल्कि उन सभी औरतों के लिए जिनकी सालों की मेहनत और संघर्ष को उनके काम की जगहों पर ऐसे बेबुनियाद आरोपों के जरिए छोटा कर दिया जाता है। मेरी अपील है कि इससे दूर रहिए।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Huma qureshi Reaction Anurag kashyap sexual assault accusation Matter
हुमा कुरैशी - फोटो : file photo

हुमा ने ट्विटर पर लिखा है, 'ये पुरूष और महिला दोनों की जिम्मेदारी है कि वे 'मीटू' की गंभीरता को सुरक्षित रखें। ये मेरा अंतिम जवाब है। कृपया इस बारे में किसी और बयान के लिए मुझसे संपर्क ना करें। दरअसल पायल घोष ने जिस वीडियो में अनुराग पर आरोप लगाया था, उसमें हुमा क़ुरैशी और ऋचा चड्ढा का भी नाम लिया था।

विज्ञापन
Huma qureshi Reaction Anurag kashyap sexual assault accusation Matter
पायल घोष और अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम, पीटीआई

इस बीच अभिनेत्री पायल घोष, सोमवार को अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाने के लिए मुंबई के ओशिवारा थाने भी पहुंची थीं। लेकिन उनकी एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई है और उन्हें थाने से खाली हाथ लौटना पड़ा है। बता दें कि पायल घोष ने 19 सितंबर को ट्वीट करते हुए अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed