Deepika Padukone: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद से अब तक कई खुलासे हो चुके हैं। इस मामले में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम भी सामने आ रहा है। ऐसे में आने वाले समय में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस बीच ऐसी खबर हैं कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) दीपिका पादुकोण को समन भेज सकता है।
Sushant Case: ड्रग्स मामले में बढ़ सकती हैं दीपिका पादुकोण की मुश्किलें, एनसीबी ने की पूछताछ की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोमवार को एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती की नई व्हाट्सएप चैट का खुलासा किया। यह चैट दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश के साथ की है। इस चैट में रिया चक्रवर्ती और करिश्मा ड्रग्स के लेन-देन पर बात कर रही हैं। ऐसे में 'नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो' (एनसीबी) ने जांच के सिलसिले में दीपिका पादुकोण की प्रबंधक करिश्मा प्रकाश और एक ‘टैलेंट प्रबंधक एजेंसी’ के सीईओ ध्रुव चितगोपेकर को पूछताछ के लिए तलब किया और पूछताछ की है। बता दें कि चितगोपेकर क्वान टैलेंट प्रबंधक एजेंसी के सीईओ हैं और करिश्मा प्रकाश इस एजेंसी की कर्मचारी हैं।
सुशांत की ‘टैलंट मैनेजर’ जया साहा से भी सोमवार को एनसीबी ने पूछताछ की थी। अधिकारी ने बताया कि उनसे पूछताछ के दौरान एनसीबी को मामले में कई बॉलीवुड हस्तियों की कथित भूमिकाओं की जानकारी मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीबी को रिया चक्रवर्ती और करिश्मा प्रकाश की व्हाट्सएप चैट मिली है। इस चैट में वह दोनों कुछ लोगों के नाम के पहले अक्षर का जिक्र करते हुए बात कर रही हैं। जिसे बताया जा रहा है कि यह बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के नाम के अक्षर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार रिया ने N,J,S,D,K से ड्रग्स के लेन-देन को लेकर बात की । ऐसे में इस मामले में अब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का भी नाम जोड़ा जा रहा है।
इस चैट कि अनुसार रिया और करिश्मा बात करते हुए कह रही हैं, 'N ने K से कहा मुझे कुछ एमडी मिले हैं। J, S से कहता है सीबीडी ऑयल भेजना।' J को जया साहा माना जा रहा है वहीं एस को लेकर सारा और श्रद्धा के बीच कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं D ने K से कहा क्या आपके पास माल है? इसके जवाब में K ने कहा, 'है... लेकिन घर पर। मैं बांद्रा में हूं।' इस तरह से और भी चैट का खुलासा हुआ है। जिसमें ड्रग्स की खरीद-फरोख्त को लेकर बात हो रही है।
वहीं आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का सेवन और इस्तेमाल करने पर एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को आठ सितंबर को गिरफ्तार किया था। वह नौ सितंबर से भायखला जेल में हैं, इसके साथ ही आज अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत विशेष NDPS अदालत ने 6 अक्तूबर तक बढ़ा दी है, हालांकि रिया की ओर से इसके लिए हाई कोर्ट में अर्जी दी गई है, जिसपर 23 सितंबर को सुनवाई होगी।
पढ़ें: ये अभिनेत्री भी गई थी अनुराग कश्यप के घर, पायल घोष के आरोप के बाद वायरल हो रहा है तीन महीने पुराना पोस्ट