फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: दीया मिर्जा ने नागार्जुन को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, कहा- आपके साथ काम करना मेरा सपना था'

Sun, 29 Aug 2021 05:12 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 29 Aug 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
Dia Mirza pens a heartfelt note for Nagarjuna Akkineni on his birthday
नागार्जुन-दीया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

29 अगस्त 1959 को जन्मे सुपरस्टार नागार्जुन ने साउथ फिल्मों के साथ-साथ हिंदी फिल्म जगत में भी अपनी एक खास जगह बनाई है। अभिनेता होने के साथ-साथ नागार्जुन फिल्म निर्माता और बिजनेसमैन भी हैं। मालूम हो कि वह मशहूर कलाकार अक्किनेनी नागेश्वर राव के बेटे हैं। आज अभिनेता नागार्जुन क जन्मदिन पर साउथ इंडस्ट्री और बॉलीवुड से सभी सितारे उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने भी नागार्जुन को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में विश किया है। दीया ने नागार्जुन के साथ अपनी दो खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। साथ ही दीया ने बताया है कि नागार्जुन के साथ काम करना उनका सपना था जो अब पूरा होने वाला है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dia Mirza (@diamirzaofficial)



 

Dia Mirza pens a heartfelt note for Nagarjuna Akkineni on his birthday
दीया मिर्जा - फोटो : Instagram

इन तस्वीरों में नागार्जुन और दीया साथ बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे नाग सर, किंग को एक अच्छा साल मुबारक हो। इसके पीछे एक वजह है कि उन्हें किंग क्यों कहा जाता है।'



 
Dia Mirza pens a heartfelt note for Nagarjuna Akkineni on his birthday
दीया मिर्जा और नागार्जुन(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

दीया ने आगे लिखा, 'वो अपने सच्चे दिल, उनका ऑब्जर्वेशन, उनकी परेशानियों को सॉल्व करने का तरीका, उनकी क्यूरियोसिटी और उनमें काम करने और बच्चों की तरह जीने और काम करने का एंथूसियाज्म का एक उदाहरण हैं। एक प्रकृति प्रेमी और बेहतरीन को-एक्टर। उनके साथ काम करना मेरा एक सपना था जो अब पूरा होने जा रहा है। और मैं उम्मीद करती हूं कि हम साथ में काम करते हुए और भी यादें बनाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Dia Mirza pens a heartfelt note for Nagarjuna Akkineni on his birthday
नागार्जुन - फोटो : social media
एक्टर, प्रोड्यूसर और सुपरस्टार नागार्जुन सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि हिन्दी सिनेमा के लिए भी एक बड़ा नाम हैं। नागार्जुन आज अपना  62वां बर्थडे मना रहे हैं। नागार्जुन ने साल 1992 में फिल्म 'खुदा गवाह' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ-साथ श्रीदेवी और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे। बॉलीवुड में एंट्री से पहले ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे। 
विज्ञापन
Dia Mirza pens a heartfelt note for Nagarjuna Akkineni on his birthday
नागार्जुन - फोटो : Social Media

नागार्जुन का फिल्मी करियर काफी लंबा है। उनकी पहली फिल्म साल 1967 में आई थी। नागार्जुन सिर्फ अपनी फिल्मों में शानदार एक्टिंग को लेकर ही नहीं बल्कि अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed