फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजय राउत ने की कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी, दीया मिर्जा ने कहा- 'माफी मांगे'

Sun, 06 Sep 2020 01:19 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 06 Sep 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
Dia Mirza reaction after Shiv Sena leader Sanjay Raut Abusive Comment on Kangana Ranaut
कंगना रनौत, संजय राउत, दीया मिर्जा - फोटो : instagram: kanganaranaut/ sanjay___raut/diamirzaofficial

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच सोशल मीडिया पर काफी बयानबाजी देखने को मिल रही है। शनिवार को संजय राउत ने कंगना रनौत को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसका अभिनेत्री ने भी करारा जवाब दिया। वहीं संजय राउत की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने आलोचना की है और माफी मांगने को कहा है। 

Dia Mirza reaction after Shiv Sena leader Sanjay Raut Abusive Comment on Kangana Ranaut
संजय राउत और कंगना रनौत - फोटो : PTI, instagram/kanganaranaut

दरअसल हाल ही में संजय राउत ने एक निजी चैनल से बातचीत की। इस दौरान वह कंगना रनौत को लेकर पूछे गए सवाल से नाराज हो गए। उन्होंने कंगना पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। राउत ने आरोप लगाया कि अभिनेत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराष्ट्र का अपमान किया है। जिसके बाद कंगना रनौत ने ट्विटर पर उनके बयान का करारा जवाब दिया। 

Dia Mirza reaction after Shiv Sena leader Sanjay Raut Abusive Comment on Kangana Ranaut
दीया मिर्जा - फोटो : instagram: diamirzaofficial

वहीं अभिनेत्री दीया मिर्जा ने संजय राउत के बयान की ट्विटर पर निंदा की है। साथ ही कहा है कि उन्हें कंगना रनौत से माफी मांगनी चाहिए। दीया मिर्जा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं संजय राउत की ओर इस्तेमाल किए गए शब्द की कड़ी निंदा करती हूं। सर, आपके पास कंगना के बारे में हर चीज बोलने का अधिकार है, लेकिन ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने के लिए आपको माफी मांगनी चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Dia Mirza reaction after Shiv Sena leader Sanjay Raut Abusive Comment on Kangana Ranaut
संजय राउत और कंगना रनौत - फोटो : Twitter: @KanganaTeam @rautsanjay61

सोशल मीडिया पर दीया मिर्जा का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि कंगना रनौत ने संजय राउत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा,  'साल 2008 में मूवी माफिया ने मुझे एक साइको घोषित कर दिया था। 2016 में उन्होंने मुझे एक चुड़ैल कहा और 2020 में महाराष्ट्र के मंत्री ने मुझे ***** लड़की का खिताब दे दिया। इन सभी लोगों ने मेरे साथ ऐसा इसलिए किया क्योंकि मैंने कहा कि सुशांत की हत्या के बाद मैं मुंबई में असुरक्षित महसूस करती हूं। असहिष्णुता पर बहस करने वाले योद्धा कहां हैं?'
 

विज्ञापन
Dia Mirza reaction after Shiv Sena leader Sanjay Raut Abusive Comment on Kangana Ranaut
संजय राउत, कंगना रनौत - फोटो : twitter@rautsanjay61, instagram/kanganaranaut

गौरतलब है कि हाल ही में ट्वीट पर संजय राउत के साथ हुई जुबानी जंग में कंगना ने कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है। कंगना के इसी बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर उन्हें मुंबई में डर लगता है तो वापस नहीं आना चाहिए। संजय राउत के ट्वीट पर कंगना ने लिखा था, 'शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?' इसके कुछ समय बाद कंगान रनौत ने अपना एक ट्वीट में लिखा है कि वह नौ सितंबर को मुंबई आएंगी किसी में हिम्मत हो तो रोक कर दिखाए। 



पढ़ें: सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती के अलावा ड्रग कनेक्शन में इन छह का भी आया नाम, जानें सभी के बारे में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed