सुशांत सिंह राजपूत केस में एनसीबी की जांच अहम मोड़ पर है। ड्रग कनेक्शन को लेकर एनसीबी की पड़ताल जारी है। शौविक चक्रवर्ती के बाद अब रिया निशाने पर हैं। ऐसे में कभी भी रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हो सकती है।
रिया चक्रवर्ती से एनसीबी की पूछताछ, ड्रग कनेक्शन में कई बड़े नामों का हो सकता है खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीबी ने अभी तक इस मामले में अब्बास लखानी, करण अरोड़ा, बासिर परिहार, सैमुअल मिरांडा, शौविक चक्रवर्ती, दीपेश सावंत, कैजान इब्राहिम और जैद विलतारा को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक दीपेश सावंत ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ गवाही दी है। एनसीबी के समन भेजने के बाद रिया आज पूछताछ के लिए जांच एजेंसी के ऑफिस पहुंचीं।
एनसीबी की पांच सदस्यीय टीम रिया से अलग अलग एंगल पर बयान दर्ज करेगी। इसके बाद रिया का आमना सामना शौविक और सैमुअल मिरांडा से हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी को सबूत मिले हैं कि कई हाई प्रोफाइल लोगों को ड्रग सप्लाई किए गए। अब टीम उनके और ड्रग्स कनेक्शन की जांच करेगी।
दीपेश और सैमुअल ने पार्टियों को लेकर खोले राज
सुशांत के निजी स्टाफ सदस्य दीपेश और हाउस मैनेजर मिरांडा ने एनसीबी को दिवंगत अभिनेता के घर और फार्म हाउस पर होने वाली पार्टियों और उनमें शामिल होने वाले लोगों की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि इसमें कौन लोग शामिल होते थे, कौन ड्रग्स लेकर आता था और किस ड्रग्स का इस्तेमाल होता था।
निर्दोष होने के बावजूद रिया नहीं मांग रहीं अग्रिम जमानत
रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा, 'रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार होने के लिए तैयार हैं। अगर किसी से प्यार करना अपराध है तो उसे अपने प्यार का परिणाम भुगतना पड़ेगा। निर्दोष होने के बावजूद उन्होंने बिहार पुलिस के साथ-साथ सीबीआई, ईडी और एनसीबी के किसी भी मामले में अग्रिम जमानत के लिए किसी अदालत से संपर्क नहीं किया है।'