{"_id":"5d466ece8ebc3e6c926ad226","slug":"dia-mirza-shares-new-picin-instagram-after-announces-separation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति से अलग होने के बाद दीया मिर्जा ने लिखा पॉजिटिव मैसेज, साड़ी में शेयर की खूबसूरत तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पति से अलग होने के बाद दीया मिर्जा ने लिखा पॉजिटिव मैसेज, साड़ी में शेयर की खूबसूरत तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 04 Aug 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीया
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीया मिर्जा (Dia Mirza) पिछले दिनों 5 साल बाद पति साहिल सांगा (Sahil Sangha) से अलग हो गई हैं। दीया ने इस बात का खुलासा खुद एक पोस्ट करके किया। दीया ने साहिल से साल 2014 में दिल्ली में शादी की थी। दोनों ने एक दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया जिसके बाद शादी का फैसला लिया था।
2 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : इंस्टाग्राम
पति से अलग होने के बाद दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने एक नए सफर की शुरुआत की है। कुछ घंटो पहले दीया ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए पॉजिटिव मैसेज लिखा है। इन तस्वीरों में दिया साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं इंस्टा स्टोरी पर उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसके बाद ऐसा लग रहा है कि वह कहीं घूमने गई हैं।
3 of 5
Dia Mirza
- फोटो : file photo
अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए दीया (Dia Mirza) ने लिखा-"अपने जीवन में तूफानों के गुजरने का इंतजार न करें। बारिश में भी नाचना सीखें"। तस्वीर में दीया बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। दीया की इस तस्वीर को अब तक 1 लाख 40 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Dia Mirza and Sahil Sangha
- फोटो : file photo
बता दें दीया ने 1 अगस्त को लिखा था- '11 साल साथ में बिताने के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है। हम अच्छे दोस्त रहेंगे और एक दूसरे के प्रति प्यार और आदर की भावना रहेगी। हमारी यात्रा हमें अलग-अलग रास्तों तक ले जा सकती है। हमने जो भी समय बिताया हम उसके आभारी हैं। हम अपने परिवार और अपने दोस्तों को उनके प्यार और हमें समझने के लिए धन्यवाद देते हैं। मीडिया से अनुरोध है कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।'
विज्ञापन
5 of 5
Dia Mirza and Sahil Sangha
- फोटो : file photo
दीया और साहिल ने दिल्ली के घिटोरनी के एक फॉम हाउस में 18 अक्टूबर, 2014 को शादी की थी। इन दोनों ने आर्य समाज रीति से शादी की थी। शादी में दीया मिर्जा ने रितु कुमार का डिजाइनर लहंगा पहना था तो वहीं साहिल ऑफ व्हाइट और गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी। इस शादी में कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे जिसमें सुष्मिता सेन, राजकुमार हिरानी के अलावा कई और सेलेब्स इस जश्न का हिस्सा बने थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।