दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने शादी के 5 साल बाद साहिल सांगा से अलग होने का फैसला लिया। दीया ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी। दीया के इस पोस्ट के बाद तहलका मच गया क्योंकि हाल ही में दोनों की रोमांटिक हॉलीडे पर गए थे। ऐसे में दीया और साहिल का यूं अलग होना उनके फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि यह ऐसे पहले सेलिब्रिटी नहीं हैं जिन्होंने इस तरह से अलग होने का फैसला लिया हो। जानिए उन स्टार्स के बारे में जो हाल ही में अलग हो गए या जिन्होंने कई साल साथ बिताने के बाद तलाक ले लिया।
दीया से पहले ये आठ सेलेब्स हो चुके अलग, अर्जुन रामपाल ने तोड़ा 20 साल पुराना रिश्ता फिर बने पिता
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान
मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज खान का साल 2017 में तलाक हुआ। दोनों की 18 साल पुरानी शादी टूट गई। मलाइका और अरबाज का एक बेटा अरहान खान है। तलाक के बाद मलाइका और अर्जुन के अफेयर की खबरें आई। वहीं कुछ दिन पहले मलाइका ने अर्जुन के साथ अपने रिलेशनशिप को कुबूल किया। दूसरी तरफ अरबाज भी जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं।
अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया
अर्जुन रामपाल ने पत्नी मेहर जेसिया के साथ अपनी 20 साल पुरानी शादी को खत्म कर लिया। यह दोनों अब अलग रह रहे हैं हालांकि दोनों का अभी तक तलाक नहीं हुआ है। दोनों के अलग होने के बाद अर्जुन रामपाल के गैब्रिएला को डेट करने की खबरें आईं। अर्जुन ने गैब्रिएला के साथ रिश्ता सोशल मीडिया पर कुबूल किया। साथ ही बताया कि वह तीसरी बार पिता बनने वाले हैं। गैब्रिएला ने 18 जुलाई को बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद अर्जुन अपनी दोनों बेटियों के साथ गर्लफ्रेंड को देखने पहुंचे थे। वहीं अब अर्जुन रामपाल के बेटे की पहली तस्वीर गैब्रिएला ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। इस तस्वीर में अर्जुन बेटे को पकड़े हुए नजर आए।
करिश्मा कपूर और संजय कपूर
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने दिल्ली के रहने वाले बिजनेसमैन संजय कपूर से साल 2003 में शादी की थी। करिश्मा ने शादी के 11 साल बाद 2016 में तलाक लिया। अब करिश्मा अपने दो बच्चों समायरा और कियान की अकेले ही परवरिश कर रही हैं। वहीं इसके बाद संजय ने गर्लफ्रेंड प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी।
ऋतिक रोशन और सुजैन खान
एक्टर ऋतिक ने अपने बचपन का प्यार और एक्टर संजय खान की बेटी सुजैन खान से शादी के 14 साल बाद तलाक लिया। दोनों का तलाक 2014 में हुआ हालांकि अपने बच्चों की खातिर दोनों के बीच स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग देखने को मिलती है। साथ में छुट्टियां बिताने के साथ-साथ दोनों पार्टियों में भी साथ नजर आते रहते हैं। ऋतिक और सुजैन के दो बेटे रिधान और रिहान हैं।