{"_id":"602a89de8ebc3ee8fe1181ed","slug":"dia-mirza-vaibhav-rekhi-marriage-completed-latest-photo-goes-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dia Mirza: शादी के बंधन में बंधे दीया मिर्जा और वैभव रेखी, देखें लाल जोड़े में कितनी प्यारी दिख रहीं दुल्हन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dia Mirza: शादी के बंधन में बंधे दीया मिर्जा और वैभव रेखी, देखें लाल जोड़े में कितनी प्यारी दिख रहीं दुल्हन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Mon, 15 Feb 2021 08:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीया मिर्जा, वैभव रेखी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा बिजनेसमैन वैभव रेखी संग 15 फरवरी यानी आज शादी के बंधन में बंध गई हैं। यह उनकी दूसरी शादी है। लाल रंग के बेहद खूबसूरत जोड़े में इनकी पहली तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें दीया का ब्राइडल लुक शानदार लग रहा है। दुल्हन की लाल साड़ी पहने दीया बेहद प्यारी दिख रही हैं।
2 of 5
दीया मिर्जा, वैभव रेखी
- फोटो : Social media
बीते दिनों से चल रही शादी की तैयारी और रस्मों के बाद आखिरकार आज दोनों ने शादी कर ली। इस शादीशुदा जोड़े की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें दीया मिर्जा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दीया ने गहरे लाल रंग की भारी सुंदर साड़ी पहन रखी है। वहीं, वैभव सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहने हुए हैं। साथ ही उन्होंने एक शानदार पगड़ी लगा रखी है।दीया मिर्जा और वैभव रेखी के शादी समारोह में परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए। कोरोना के कारण 50 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति थी।
3 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : Social media
फोटोज में वैभव और दीया साथ साथ नजर आ रहे हैं। वहीं अगली तस्वीर में दीया मिर्जा हाथ जोड़े खड़ी हैं और अभिनंदन कर रही हैं। दीया की शादी में फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी, मलाइका अरोड़ा और जायद खान के शामिल होने की भी खबरें हैं। वैभव रेखी के बारे में बात करें तो वह मुंबई बेस्ड एक बिजनेसमैन हैं। वैभव और दीया पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीया मिर्जा, वैभव रेखी
- फोटो : Social media
बता दें कि दीया मिर्जा ने वैभव रेखी से दूसरी शादी की है। इससे पहले उनकी शादी साहिल संघा संग हुई थी। फिर दोनों ने 11 साल साथ रहने के बाद तलाक की घोषणा कर दी थी। 2019 में दीया और साहिल अलग हो गए थे। वैभव जानी-मानी योगा इंस्ट्रक्टर सुनैना रेखी के पति थे। वैभव की एक बेटी भी है।
विज्ञापन
5 of 5
दीया मिर्जा, साहिल संघा
- फोटो : Social media
कहते हैं कि दीया मिर्जा और साहिल संघा की शादी टूटने का कारण राइटर कनिका ढिल्लन थीं। हालांकि दीया ने साफ किया था कि उनकी शादी टूटने में तीसरी कोई वजह नहीं। दीया मिर्जा ने साहिल संघा से अलग होते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि 11 साल साथ बिताने के बाद हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हम आगे भी अच्छे दोस्त रहेंगे और एक दूसरे का सम्मान करेंगे। हमारे रास्ते अलग हैं लेकिन जो जुड़ाव है उसके लिए हम आभारी रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।