फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dia Mirza: दीया मिर्जा और वैभव रेखी की शादी में शामिल होंगे बॉलीवुड के ये खास मेहमान, कुछ ही पलों में बनेंगी दुल्हनिया

Mon, 15 Feb 2021 06:01 PM IST
स्वाति सिंह एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 15 Feb 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
Dia Vaibhav Marriage: Rajkumar Hirani, Malaika Arora, Zayed Khan expected to attend wedding
दीया मिर्जा - फोटो : फाइल

आज यानी 15 दिसंबर को कुछ ही देर बाद दीया मिर्जा बस शादी के बंधन में बंध जाएंगी। दीया की इस शादी में शामिल होने के लिए इंडस्ट्री से उनकी करीबी दोस्त अदिति राव हैदरी भी आ चुकी हैं। इस मौके का एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर दीया मिर्जा की इस शादी से जुड़ी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।

Dia Vaibhav Marriage: Rajkumar Hirani, Malaika Arora, Zayed Khan expected to attend wedding
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : फाइल

खबरों की मानें तो दीया की शादी में फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी, मलाइका अरोड़ा और जायद खान शिरकत करेंगे। बताया जा रहा है कि शादी में 50 लोग ही शामिल होंगे। वैभव रेखी के बारे में बात करें तो वह मुंबई बेस्ड एक बिजनेसमैन हैं। वैभव और दीया पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

Dia Vaibhav Marriage: Rajkumar Hirani, Malaika Arora, Zayed Khan expected to attend wedding
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में दीया मिर्जा की शादी का खुलासा हुआ था। हालांकि तब भी दीया ने इस बारे में कोई बात नहीं की। बीते दिनों दीया प्री वेडिंग पार्टी करती दिखी थीं। शाहरुख खान की मैनेजर और वैभव रेखी के परिवार की करीबी पूजा ददलानी ने एक छोटी सी पार्टी का आयोजन किया जहां वैभव और दीया मिर्जा को देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dia Vaibhav Marriage: Rajkumar Hirani, Malaika Arora, Zayed Khan expected to attend wedding
दीया मिर्जा-साहिल संघा - फोटो : file photo

पूजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो तस्वीरें साझा की हैं, इसके साथ उन्होंने अपने परिवार में दीया मिर्जा का स्वागत किया। दीया मिर्जा ने साल 2014 के अक्तूबर में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और बिजनेस पार्टनर साहिल संघा के साथ शादी की थी। शादी से पहले दीया मिर्जा और साहिल संघा एक-दूसरे के साथ छह साल तक रिलेशनशिप में रहे। शादी के पांच साल बाद 2019 में उन्होंने अलग होने का फैसला किया था।

विज्ञापन
Dia Vaibhav Marriage: Rajkumar Hirani, Malaika Arora, Zayed Khan expected to attend wedding
दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम

दीया के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने 2018 में राज कुमार हिरानी की फिल्म संजू में नजर आई थी। जहां उन्होंने बेहतरीन किरदार निभा कर लोगों का दिल जीता था इस फिल्म में वो मान्यता दत्त के रोल में थीं, जो कि रणबीर कपूर की पत्नी बनीं। पिछली बार उन्हें अनुभव सिन्हा की 2020 में आई फिल्म थप्पड़ में देखा गया था। इस फिल्म में वो लीड रोल में नहीं थी, लेकिन उनका किरदार काफी स्ट्रॉन्ग था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed