'मिर्जापुर 2' वेब सीरीज फेम अभिनेता दिब्येंदु भट्टाचार्य की मां गायत्री भट्टाचार्य का 16 मई को दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। इस अचानक हुई घटना की जानकारी जब दिब्येंदु को मिली तो वो टूट गए। दिब्येंदु अपनी फिल्म के शूटिंग के लिए तुर्की में हैं जहां उन्हें अचानक से समाचार मिला।
अवसान: दिब्येंदु भट्टाचार्य की मां का निधन, तुर्की में शूटिंग के चलते नहीं हो पाए अंतिम संस्कार में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी मां के निधन के बारे मे बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे पूरी रात शूटिंग करनी थी और मेरा पूरा दिन रोते हुए बिता। ये बात सच है कि आप कितने भी बड़े हो जाएं लेकिन माता पिता में से किसी को भी खोना एक ऐसा दर्द होता है जिसे भूलाया नहीं जा सकता'।
वो अक्सर अपनी मां के साथ तस्वीरें साझा करते थे। हाल ही में उन्होंने मातृ दिवस के दिन एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वो अपनी मां के साथ मुस्कुराते नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को साझा करने के साथ उन्होंने लिखा था, 'मातृ दिवस की बधाई हो मां, दुनिया की सबसे प्यारी मां को ढेर सारा प्यार'।
View this post on Instagram
दिब्येंदु को उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'ब्लैक फ्राइडे', 'देव डी', 'बीए पास', 'लाल बाजार' जैसी कई फिल्में की है। पिछले साल वो निखिल भट्ट की वेब सीरीज 'द गॉन गेम' में नजर आए थे। इसके अलावा वो 'मिर्जापुर 2' के सेकेंड सीजन और 'अनदेखी' में नजर आ चुके हैं।