सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म नहीं करेंगे अभिषेक बच्चन, कहीं वजह ऐश्वर्या राय तो नहीं?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 15 Jun 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
Did Abhishek Bachchan Refused Film With Priyanka Chopra Due To Aishwarya Rai
Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड वापसी को लेकर सलमान इतने उत्साहित हैं कि वह एक्ट्रेस को 12 करोड़ रुपये फीस देने तक को राजी हो गए। वहीं दूसरी तरफ अभिषेक बच्चन ने 'दोस्ताना' और 'द्रोणा' की अपनी को-स्टार के साथ फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया है। कहीं इसके पीछे ऐश्वर्या राय तो वजह नहीं?


 
Trending Videos
Did Abhishek Bachchan Refused Film With Priyanka Chopra Due To Aishwarya Rai
Abhishek Bachchan
दरअसल, फिल्म 'मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ' की निर्देशक शोनाली बोस ने अभिषेक बच्चन को एक फिल्म ऑफर की थी। फिल्म में उनकी पत्नी के किरदार के लिए प्रियंका चोपड़ा को अप्रोच किया गया था। फिल्म 13 साल की बच्ची की कहानी है जो लाइलाज बीमारी से ग्रसित होती है और इसी से जूझते हुए उसकी मौत हो जाती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Did Abhishek Bachchan Refused Film With Priyanka Chopra Due To Aishwarya Rai
Abhishek Bachchan
पहले खबर आई कि अभिषेक बच्चन 13 साल की बच्ची के पिता का किरदार निभाने को तैयार हैं। मगर कुछ दिन बाद उन्होंने इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ खींच लिए जिसके बाद कहा गया कि पत्नी ऐश्वर्या के कहने पर उन्होंने ऐसा किया। हालांकि, अब ऐश्वर्या राय की ओर से बयान जारी करते हुए इसका खंडन किया गया है। 

 
Did Abhishek Bachchan Refused Film With Priyanka Chopra Due To Aishwarya Rai
Aishwarya rai bachchan
ऐश्वर्या राय की टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'इंटरनेट पर पिछले कुछ दिनों से खबर चल रही है कि ऐश्वर्या राय बच्चन नहीं चाहतीं कि अभिषेक बच्चन शोनाली बोस की फिल्म साइन करें। रिकॉर्ड के लिए बता दें कि अभिषेक बच्चन ने फिल्म रिजेक्ट कर दी है। मगर गिरी हुई रणनीति के तहत ऐश्वर्या राय का नाम इसमें घसीटा जा रहा है।'

 
विज्ञापन
Did Abhishek Bachchan Refused Film With Priyanka Chopra Due To Aishwarya Rai
zaira wasim
शोनाली बोस की फिल्म मोटिवेश्नल स्पीकर आएशा चौधरी की बायोपिक है। आएशा को 13 साल की उम्र में पल्मोनरी फाइब्रोसिस बीमारी हो गई थी। 24 जनवरी 2018 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उस वक्त उनकी उम्र महज 18 साल थी। आएशा का किरदार दंगल गर्ल जायरा वसीम निभाने वाली हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed