{"_id":"5ae0744c4f1c1b350b8b6735","slug":"did-kareena-kapoor-confirm-the-news-of-sonam-kapoors-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर लॉन्च होते ही शादी पर कुछ ऐसा बोलीं करीना- खुलकर हंसने लगीं सोनम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर लॉन्च होते ही शादी पर कुछ ऐसा बोलीं करीना- खुलकर हंसने लगीं सोनम
Thu, 26 Apr 2018 07:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 26 Apr 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
sonam kareena
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। खबरों की मानें तो सोनम अगले महीने आनंद आहूजा संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी। इस बीच मुंबई में बुधवार को उनकी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस दौरान करीना से पूछा गया कि शादी शब्द सुनते ही दिमाग में पहला खयाल क्या आता है? इस पर करीना का जवाब सुनकर सोनम तेज-तेज हंसने लगी।
2 of 4
sonam kapoor
इस सवाल का जवाब देते हुए करीना ने सोनम पर चुटकी लेते हुए कहा, 'मुझे तो इन दिनों शादी की बात पर सिर्फ सोनम कपूर का ही ख्याल बार-बार आता हैं।' जैसे ही करीना ने यह बात कही खुद सोनम भी अपने आप को हंसने से नहीं रोक पाईं और सोनम ने भी तुरंत कहा, 'ये लो... ऐसे होने चाहिए दोस्त।'
3 of 4
sonam kapoor
इसी सवाल के जवाब में सोनम ने कहा, 'मुझे शादी की बात पर सबसे ज्यादा ख्याल लोकेशन का आता है, जो बार-बार बदल रहे हैं। मुझे तो कुछ पता ही नहीं चल रहा। वैसे जब किसी की शादी हो रही होती है तो उसको उतना मजा नहीं आ रहा होता है, जितना उसके दोस्तों और आस-पास के लोगों को आता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
sonam kapoor
अपनी शादी को लेकर जब सोनम से सवाल किया गया कि इन दिनों आपकी शादी की सुर्खियां सबसे ज्यादा हैं। आप जल्द ही दुल्हन बनेंगी, कितनी तैयारियां हो गई हैं, कहां होगी शादी? कुछ बताइए। जवाब में सोनम ने कहा, 'जब वक्त आएगा तो सभी को सब पता चल जाएगा। मीडिया से अच्छे रिश्ते रहे हैं। इस बात को उनके साथ जरूर साझा करूंगी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।