फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में रिहाना के ट्वीट को लेकर मतभेद और पाकिस्तानी झंडे के साथ वायरल हुई रिहाना की तस्वीर , पांच खबरें

Fri, 05 Feb 2021 12:19 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 05 Feb 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Fact check: Rihanna's Morphed picture with Pakistan's flag goes viral after singer tweets in support of farmer's protest
- फोटो : फाइल

बॉलीवुड हस्तियों के एक वर्ग ने किसान आंदोलन को लेकर पॉप स्टार रिहाना के ट्वीट पर अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे बड़े फिल्मी सितारों की प्रतिक्रिया की आलोचना की। अभिनेत्री तापसी पन्नू, फिल्मकार ओनिर, अभिनेता अर्जुन माथुर और अन्य ने बड़े सितारों द्वारा सरकार का पक्ष लिये जाने की निंदा की। दरअसल, विदेश मंत्रालय ने कहा था कि कुछ निहित स्वार्थी समूह प्रदर्शनों पर अपना एजेंडा थोपने का प्रयास कर रहे हैं और संसद में पूरी चर्चा के बाद पारित कृषि सुधारों के बारे में देश के कुछ हिस्सों में किसानों के बहुत ही छोटे वर्ग को कुछ आपत्तियां हैं। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, क्रिकेटर विराट कोहली, गायिका लता मंगेशकर, अभिनेता अक्षय कुमार और अजय देवगन तथा फिल्मकार करण जौहर तथा अन्य ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया हैशटैग 'इंडिया टुगेदर' और 'इंडिया अगेंस्ट प्रोपगैंडा' का इस्तेमाल कर विदेश मंत्रालय के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सरकार के प्रति एकजुटता प्रकट की थी



#IndiaAgainstPropaganda: अक्षय-अजय देवगन सहित कई हस्तियों के ट्वीट पर उठे सवाल, दो खेमे में बंटे सेलिब्रिटी, पढ़ें किसने क्या कहा?

Fact check: Rihanna's Morphed picture with Pakistan's flag goes viral after singer tweets in support of farmer's protest
रिहाना

अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना के किसान आंदोलन को समर्थन देने के बाद से भारत में हलचल मच गई है। किसानों के लिए बोलने पर जहां एक तरफ रिहाना की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना कि रिहाना को भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है. इस तस्वीर में एक महिला स्टेडियम में पाकिस्तान का झंडा दिखाते हुए नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह महिला रिहाना हैं। 



Fact Check: पाकिस्तानी झंडे के साथ वायरल हुई रिहाना की तस्वीर, क्या इसलिए किसान आंदोलन पर किया था ट्वीट
Fact check: Rihanna's Morphed picture with Pakistan's flag goes viral after singer tweets in support of farmer's protest
सोनाली बेंद्रे

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सोनाली बेंद्रे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंसे के लिए सिर्फ खूबसूरत तस्वीरें ही नहीं बल्कि खूबसूरत विचार भी साझा करती रहती हैं। वर्ल्ड कैंसर डे पर सोनाली बेंद्रे ने अपने फैंस के लिए एक खास मैसेज साझा किया है जिसमें वो सकारात्मक नजरिए पर बात करती नजर आ रही हैं। बता दें कि सोनाली बेंद्रे खुद कैंसर को मात दे चुकी हैं और फैंस को उनकी ये बातें खूब पसंद आ रही हैं।



World Cancer Day 2021: सोनाली बेंद्रे ने फैंस को सुनाई खूबसूरत कविता, बताया- कैसे हारती है ये बीमारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Fact check: Rihanna's Morphed picture with Pakistan's flag goes viral after singer tweets in support of farmer's protest
माधुरी दीक्षित, पंडित बिरजू महाराज, दीपिका पादुकोण - फोटो : फाइल फोटो

जब भी भारतीय शास्त्रीय नृत्य के बारे में बात की जाती है तो सबसे पहले पंडित बिरजू महाराज का नाम जरूर लिया जाता है। पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज ने कत्थक को एक नई और अलग ही पहचान दी। बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी 1939 को उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ था। बिरजू महाराज इस साल 83 साल के हो चुके हैं। पंडित बिरजू महाराज लखनऊ के कत्थक के कालका-बिनदानिन घराने से ताल्लुक रखते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी अपनी ताल पर थिरकाया है। 


बिरजू महाराज से ट्रेनिंग लेकर माधुरी ने किया था 'देवदास' के इस सुपरहिट गाने पर डांस, दीपिका को भी बना चुके हैं 'मस्तानी'
विज्ञापन
Fact check: Rihanna's Morphed picture with Pakistan's flag goes viral after singer tweets in support of farmer's protest
Abhishek-Bachchan

इस साल अभिषेक बच्चन अपना 45वां जन्मदिन मनाएंगे। बच्चन खानदान के चिराग ने साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में अभिषेक के अभिनय की तो खूब तारीफ हुई लेकिन दर्शकों ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर न चलने का जिम्मेदार अभिषेक को ठहरा दिया। अब अभिषेक ज्यादा फिल्में नहीं करते हैं। अभिषेक के करियर की जो गिनी चुनी सोलो हिट्स हैं उनमें ऐश्वर्या ने भी अहम भूमिका निभाई है और उन फिल्मों की सफलता का श्रेय भी अभिनेत्री को ही दिया जाता है। 


20 साल बाद भी अभिषेक बच्चन को नहीं मिला 'बिग बी' जैसा स्टारडम, खराब एक्टिंग के लिए फैन ने थप्पड़ तक जड़ा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed