फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘दिल चाहता है’ की पूजा की टेलीविजन पर दमदार वापसी, 46 साल की उम्र में उठाया इस नए काम का बीड़ा

Mon, 05 Apr 2021 04:58 PM IST
अमरीन हुसैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 05 Apr 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
dil chahta hai actress sonali kulkarni will host crime patrol in place of anup soni
सोनाली कुलकर्णी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘दिल चाहता है’ में सैफ अली खान की हीरोइन रहीं अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी ने हिंदी और मराठी सिनेमा में बड़ा काम किया है। छोटे परदे पर लोगों ने उनकी काबिलियत ‘झलक दिखला जा’ और ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन वन’ में देखी है और अब सोनाली एक नए अवतार में छोटे परदे के दर्शकों के सामने हैं। उन्होंने चर्चित क्राइम सीरीज ‘क्राइम पेट्रोल’ में अनूप सोनी की जगह ले ली है।

dil chahta hai actress sonali kulkarni will host crime patrol in place of anup soni
सोनाली कुलकर्णी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपनी इस नई शुरूआत के बारे में सोनाली कुलकर्णी कहती हैं, "धारावाहिक "क्राइम पेट्रोल' की टीम के साथ काम करना रोचक रहा है। इतनी परफेक्ट और जोश से भरपूर टीम के साथ काम करने से एक कलाकार का काम भी बेहतरीन हो जाता है। मेरे लिए "क्राइम पेट्रोल' एक मशाल की रोशनी की तरह है जो हमें सतर्क करती है। और, मैं उस मशाल के जरिये लोगों को सतर्क करना चाहती हूं और कहना चाहती हूं कि जुर्म के जाल में फंसने से बेहतर है कि हम समझदार और जिम्मेदार बन जाएं।”

dil chahta hai actress sonali kulkarni will host crime patrol in place of anup soni
सोनाली कुलकर्णी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तमाम हिट हिंदी और मराठी फिल्मों में काम कर चुकीं सोनाली कुलकर्णी ‘क्राइम पेट्रोल’ में होस्ट की तरह दिखेंगी और इस खास सीरीज का नाम रखा गया है, ‘जस्टिस रीलोडेड’। शो के इस नए रंग रूप में नाटकीय अंदाज में ऐसे जघन्य अपराधों की दास्तां बयां की जाएगी जो कई चुनौतियों के चलते अनसुलझे रहे और उनको सुलझाने के लिए नए सिरे से सोचना पड़ा। इन एपिसोड के माध्यम से वे किसी भी क्राइम के खिलाफ किए जाने वाले केस के महत्व के बारे में भी लोगों को जागरुक करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
dil chahta hai actress sonali kulkarni will host crime patrol in place of anup soni
सोनाली कुलकर्णी - फोटो : Social media

शो के चर्चित होस्ट अनूप सोनी के बारे मे जिक्र चलने पर सोनाली कहती हैं, “मैंने अनूप का काम देखा है और वह जो भी करते हैं उससे दर्शकों में उत्सुकता पैदा होती है, चाहे वह सीरीज हो या टीवी शो। ‘क्राइम पेट्रोल’ और अनूप दोनों ने दर्शकों के दिल में जो विश्वास जताया है वह मेरे लिए बहुत खास है। मैं बतौर एक्टर और बतौर दोस्त उन पर गर्व करती हूं। जहां तक रही बात ‘क्राइम पेट्रोल’ के इस सीजन की तो मैं उन्हें अपने काम पर गर्व महसूस करने का मौका जरूर दूंगी।’ 

विज्ञापन
dil chahta hai actress sonali kulkarni will host crime patrol in place of anup soni
सोनाली कुलकर्णी - फोटो : Social media

1992 में रिलीज हुई गिरीश कर्नाड निर्देशित कन्नड़ फिल्म ‘चेलुवी’ में पहली बार दिखीं सोनाली कुलकर्णी के लिए अमोल पालेकर निर्देशित फिल्म ‘दायरा’ करियर का टर्निंग प्वाइंट रही। इस फिल्म में निर्मल पांडे ने एक किन्नर की भूमिका निभाई थी। 46 साल की हो चुकीं सोनाली को शॉर्ट फिल्म ‘चैत्र’ के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed