{"_id":"5e7cfc838ebc3e78b27cc48f","slug":"dilip-kumar-and-saira-banu-sad-on-veteran-actress-nimmi-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री निम्मी के निधन की खबर सुनकर दुखी हुए दिलीप कुमार, सायरा बानो की आंखों में आए आंसू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिनेत्री निम्मी के निधन की खबर सुनकर दुखी हुए दिलीप कुमार, सायरा बानो की आंखों में आए आंसू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 27 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Dilip Kumar
- फोटो : Social Media
Link Copied
हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री निम्मी का बुधवार की शाम मुंबई में निधन हो गया। वह 87 साल की थीं और कुछ अरसे से बीमार चल रही थीं। सरला नर्सिंग होम में शाम छह बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। निम्मी के निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। इस मौके पर अभिनेता दिलीप कुमार और उनकी पत्नी सायरा बानों ने निम्मी के निधन पर दुख जताया।
Trending Videos
2 of 5
dilip kumar
दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया, जिसमें लिखा है, 'सायरा बानो खान की तरफ से संदेश: दिलीप साहब और मैं हमारी प्यारी निम्मी जी के निधन पर व्यक्तिगत क्षति की गहरी अनुभूति का एहसास कर रहे हैं। निम्मी जी मुझसे बड़ी थीं। दिलीप साहब से हमेशा उनका करीबी रिश्ता रहा है और मैं हमेशा हाथ से लिखे गए उनके उर्दू के खूबसूरत, महत्वपूर्ण खतों की आदी रही हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Nimmi
- फोटो : Social Media
एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'निम्मी जी ने मेरी मां नसीम बानो के साथ अच्छा वक्त बिताया और अपनी मां और पति के जरिए मेरा उनके साथ गहरा रिश्ता बना। ऐसे दिग्गज लोग मुश्किल से ही मिलते हैं। निम्मी जी हम आपको याद करेंगे। अल्लाह उन्हें जन्नत दे। मेरी आंखों में आंसू हैं।'
4 of 5
bollywood flashback nimmi
- फोटो : self
दिलीप कुमार और निम्मी के रिश्ते बहुत अच्छे रहे। दोनों ने एक साथ आन, दाग, अमर, उड़न खटोला और दीदार जैसी फिल्मों में साथ काम किया। निम्मी को राज कपूर की खोज कहा जाता है। नवाब बानो का नाम बदलकर निम्मी, राजकपूर ने किया। अगर फिल्म बरसात में तब तक नरगिस का नाम वह पक्का न कर चुके होते तो राजकपूर ने एक बारगी निम्मी को फिल्म बरसात की हीरोइन बनाने पर भी सोच विचार किया था।
विज्ञापन
5 of 5
अपने पति लेखक अली रजा, भतीजी समीरा खान व उनके पति फिल्म निर्माता कलीम खान के साथ अभिनेत्री निम्मी
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म बरसात में ब्रेक पाने के बाद निम्मी ने आन, उड़न खटोला, भाई भाई, कुंदन, मेरे महूबब जैसी तमाम ट्रेंडसेटर फिल्मों में काम किया। निम्मी की शादी मशहूर लेखक एस अली रजा से हुई और ये शादी करवाने में मशहूर अभिनेता मुकरी का बड़ा हाथ रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X