{"_id":"60e592e04af66909824db39b","slug":"dilip-kumar-death-shahrukh-khan-consoles-saira-banu-as-she-totally-breaks-down-in-tears","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यादों में दिलीप कुमार: रोती हुईं सायरा बानो को शाहरुख खान ने संभाला, भावुक कर देंगी ये तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यादों में दिलीप कुमार: रोती हुईं सायरा बानो को शाहरुख खान ने संभाला, भावुक कर देंगी ये तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Wed, 07 Jul 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिलीप कुमार का निधन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिलीप कुमार ने आज मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके जाने की खबर से देशभर में शोक की लहर है। बॉलीवुड सितारों से लेकर राजनेता, सभी लगातार अपना दुख जता रहे हैं। दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार (Dilip Kumar Last Rites) बुधवार शाम 5 बजे मुंबई के सांताक्रूज कब्रिस्तान में किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी दिलीप कुमार की पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो से फोन पर बात की और उन्हें सांत्वना दी। राहुल गांधी ने लिखा- दिलीप कुमार ने भारतीय सिनेमा के लिए जो किया है, उसे आने वाली कई पीढ़ियां याद रखेंगी। इस मुश्किल घड़ी में कई लोग सायरा को ढांढस बंधाने के लिए पहुंच रहे हैं।
भावुक कर देंगी ये तस्वीरें
इन सबके बीच उनका सहारा बनकर सामने आए हैं अभिनेता शाहरुख खान, जिन्हें दिलीप कुमार अपने बेटे की तरह ही मानते थे। वहीं, दिलीप साहब के जाने के बाद शाहरुख, बेटे की जिम्मेदारी निभाते हुए उनके अंतिम दर्शन पर गम में डूबी सायरा बानो के पास जाकर बैठ गए। भावुक करने देने वाले इस लम्हे की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आइए डालते हैं एक नजर ..
2 of 5
सायरा बानो के साथ शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन पर बॉलीवुड से लेकर राजनीति से जुड़ी कई हस्तियां पहुंच रही हैं। इस दौरान कई लोगों की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। वहीं, दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन पर उनकी पत्नी सायरा बानो को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। उनके चहरे पर दर्द साफ झलक रहा है। ऐसा ही कुछ प्रयास अभिनेता शाहरुख खान भी करते दिखे, हाल ही में सामने आई तस्वीरों में शाहरुख खान सायरा के बगल में बैठकर उन्हें दिलासा दे रहे हैं और सायरा आंखें बंद किए दर्द को छुपाने की लाख कोशिशें कर रही हैं।
3 of 5
शाहरुख खान-दिलीप कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दिलीप कुमार और सायरा बानो, शाहरुख खान को अपने बेटे की तरह मानते थे। शाहरुख भी कई मौकों पर बेटे का फर्ज निभाते नजर आए हैं। वहीं, आज दिलीप कुमार को खो देने का गम छुपाते हुए उन्होंने सायरा को हिम्मत देकर एक बेटे की जिम्मेदारी बखूबी निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सायरा बानो को हिम्मत देते धर्मेंद्र
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सायरा बानो बुरी तरह टूट चुकी हैं। 55 साल की शादी में सायरा बानो ने दिलीप कुमार को कभी भी अकेला नहीं छोड़ा था। क्या पता था कि मौत एक दिन उनके साहब को उनसे यूं छीनकर ले जाएगी। दिलीप कुमार के घर के अंदर ही कुछ और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें धर्मेंद्र (Dharmendra), सायरा बानो और अन्य लोगों से बात करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
दिलीप कुमार का निधन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाहरुख खान और धर्मेंद्र (Dharmendra) के अलावा, अनिल कपूर (Anil Kapoor), अनुपम खेर (Anupam Kher), करण जौहर (Karan Johar) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के अलावा विद्या बालन भी अपने पति सिद्धार्थ के साथ पहुंचीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।