फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्मेंद्र-दिलीप के ठुकराने के बाद अमिताभ को मिली थी 'जंजीर', 12 फ्लॉप के बाद रातोंरात बने सुपरस्टार

Fri, 17 May 2019 04:42 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला.
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला. Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 17 May 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
Dilip Kumar Dharmendra rejected Zanjeer film after that Amitabh Bachchan got Prakash Mehra film
Zanjeer film - फोटो : twitter

'मुकद्दर का सिकंदर', 'नमक हराम', 'शराबी', 'लावारिस' और 'जादूगर' जैसी बेहरीन फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर प्रकाश मेहरा (Prakash Mehra) की 17 मई को डेथ एनिवर्सरी है। प्रकाश मेहरा हिंदी सिनेमाजगत का वो चेहरा है जिनका अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को सुपरस्टार बनाने में बहुत बड़ा हाथ है। इन्हीं की फिल्म 'जंजीर' ने बिग बी को रातोंरात बॉलीवुड का ऐसा सितारा बना दिया था जिसकी चमक आज भी जस की तस है। जानिए प्रकाश मेहरा की 'जंजीर' फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

Dilip Kumar Dharmendra rejected Zanjeer film after that Amitabh Bachchan got Prakash Mehra film
Zanjeer film - फोटो : twitter

प्रकाश मेहरा की 'जंजीर' (Zanjeer) फिल्म साल 1973 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अपोजिट जया बच्चन को कास्ट किया गया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभाया था जिसके बाद उन्हें एंग्री यंग मैन भी कहा जाने लगा। अमिताभ बच्चन को 'जंजीर' फिल्म का रोल कैसे मिला इसके पीछे भी एक कहानी है। अमिताभ से पहले 'जंजीर' फिल्म चार एक्टर्स को ऑफर की गई थी। किसी वजह से चारों सितारों ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया और उसके बाद यह फिल्म अमिताभ बच्चन को मिली। 

Dilip Kumar Dharmendra rejected Zanjeer film after that Amitabh Bachchan got Prakash Mehra film
dharmendra - फोटो : file photo

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धर्मेंद्र को यह किरदार ऑफर किया गया था। धर्मेंद्र तुरंत राजी हो गए थे लेकिन उनके भाई अजीत का प्रकाश मेहरा से विवाद हो गया था। अजीत पहले इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले थे जिसके बाद धर्मेंद्र ने फिल्म से किनारा कर लिया। खबरों की मानें तो धर्मेंद्र के बाद दिलीप कुमार को भी इस रोल के लिए अप्रोच किया गया था। कहा जाता है कि दिलीप कुमार को इस रोल में कुछ करने को खास नहीं लगा जिस वजह से उन्होंने इस रोल को ठुकरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dilip Kumar Dharmendra rejected Zanjeer film after that Amitabh Bachchan got Prakash Mehra film
देवानंद - फोटो : file photo

इसके बाद देव आनंद की झोली में भी यह रोल आया। दिलीप कुमार की तरह देव आनंद को लगा कि जिस तरह से किरदार लिखा गया है वह उसमें फिट नहीं बैठते। देव आनंद ने रोल में बदलाव करने को लिए कहा। यहां तक कि फिल्म में कुछ रोमांटिक गाने डालने के लिए भी कहा लेकिन बात नहीं बनी और उन्होंने फिल्म के किनारा कर लिया। धर्मेंद्र, दिलीप कुमार, देव आनंद के बाद राज कुमार को भी इस रोल का ऑफर मिला।

विज्ञापन
Dilip Kumar Dharmendra rejected Zanjeer film after that Amitabh Bachchan got Prakash Mehra film
Zanjeer film - फोटो : twitter

राज कुमार को इंसपेक्टर का रोल पसंद था लेकिन उन्होंने फिल्म को करने से इनकार कर दिया। खबरों की मानें तो राज कुमार के रोल को ठुकराने की वजह प्रकाश मेहरा थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राज कुमार को प्रकाश मेहरा के बालों में लगे तेल की खुशबू पसंद नहीं थी। शूटिंग के वक्त उन्हें ज्यादा समय प्रकाश के साथ ही रहना पड़ता जिस वजह से उन्होंने फिल्म के इनकार कर दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed